LPG Crisis UP Maharajganj 76 gas Cylinders Stolen from godwon after breaking lock LPG Crisis: गैस की किल्लत के बीच 76 सिलेंडर चोरी से हड़कंप, गोदाम का ताला तोड़ उड़ाए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

LPG Crisis: गैस की किल्लत के बीच 76 सिलेंडर चोरी से हड़कंप, गोदाम का ताला तोड़ उड़ाए

यूपी के महाराजगंज में ईंधन गैस की किल्लत और मारामारी के बीच चोरों ने एक गोदाम का ताला तोड़कर 76 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया स्थित मिठौरा इंडेन गैस सेवा के गोदाम में शुक्रवार की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

Sun, 15 March 2026 10:26 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, महराजगंज
share
LPG Crisis: गैस की किल्लत के बीच 76 सिलेंडर चोरी से हड़कंप, गोदाम का ताला तोड़ उड़ाए

यूपी के महाराजगंज में ईंधन गैस की किल्लत और मारामारी के बीच चोरों ने एक गोदाम का ताला तोड़कर 76 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया स्थित मिठौरा इंडेन गैस सेवा के गोदाम में शुक्रवार की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गैस एजेंसी संचालक ने चौक थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मिठौरा इंडेन गैस सेवा का गैस गोदाम मिश्रौलिया गांव के उत्तर तरफ स्थित है। गोदाम इंचार्ज नागेन्द्र यादव ने शनिवार को एजेंसी संचालक को सूचना दी कि शुक्रवार की रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ दिया और 76 सिलेंडर उठा ले गए। इनमें से 12 भरे हुए, जबकि 64 खाली थे। एजेंसी संचालक ने चौक थाने में लिखित शिकायत देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर सीओ निचलौल बसंत सिंह और थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने गोदाम का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में इलाज करवाना हुआ महंगा, LPG और पेट्रोल के बाद अब प्लास्टिक के दाम बढ़े

अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई, दिए निर्देश

डीएम ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित भ्रामक संदेशों व वीडियो पर नजर रखने व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी ओटीपी आधारित प्रणाली से की जा रही है। उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग कर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलिंडर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही लोगों से अनावश्यक भंडारण और एजेंसियों पर भीड़ न लगाने की अपील की गई है। प्रशासन ने जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता भी बताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी गैस कम जलाने को कहा तो बहू पहुंच गई थाने, पुलिस भी सुनकर रह गई हैरान

आपूर्ति की निगरानी के लिए डीएम ने बनाया कंट्रोल रूम

महराजगंज जिले में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आमजन अपनी शिकायत कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8423675896 पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा गैस कालाबाजारी व अवैध भंडारण रोकने के लिए डीएम ने प्रवर्तन दल का भी गठन कर दिया है। डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर स्थापित कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल बनाए गए हैं। वहीं एसडीएम विजय यादव प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कंट्रोल रूम का पर्यवेक्षण करेंगे। एडीएम न्यायिक के मोबाइल नंबर 9412155781 व एसडीएम विजय यादव के मोबाइल नंबर 9358772891 पर भी शिकायत की जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दारोगा परीक्षा में ‘पंडित’ विवाद पर CM योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्ड को यह निर्देश

एसडीएम व सीओ को भी निगरानी का निर्देश

डीएम ने चारों तहसीलों के एसडीएम व सीओ को भ्रमणशील रहकर एलपीजी गैस की कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।