LPG Crisis UP Farrukhabad old Man Died of Heart Attack while standing in line for Gas Cylinder LPG Crisis: गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, हार्ट अटैक से गई जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

LPG Crisis: गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

यूपी के फर्रुखाबाद शहर में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से जान चली गई। बेटे का कहना है कि पिता गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Sat, 14 March 2026 08:51 AMSrishti Kunj संवाददाता, फर्रुखाबाद
share
LPG Crisis: गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

यूपी के फर्रुखाबाद शहर में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से जान चली गई। बेटे का कहना है कि पिता गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात में एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें जमीन पर पड़े एक बुजुर्ग को दो युवक बारी-बारी से सीपीआर दे रहे हैं। यह वीडियो गैस एजेंसी के पास का बताया जा रहा है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

गढ़ी खान खाना मोहल्ले के शाहनवाज ने बताया कि उनके पिता 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी सुबह साढ़े छह बजे घर से सिलेंडर लेने निकले थे। नेशनल गैस एजेंसी में लाइन में लगे थे। करीब नौ वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़े। उनकी हालत बिगड़ती देख मोहल्ले के शमशाद अन्य लोगों के साथ उन्हें ई-रिक्शे से आवास विकास स्थित हृदय रोग विशेषज्ञ के अस्पताल ले गए। नर्सिंग होम के मुख्य गेट पर डॉक्टर ने मुख्तार को देख उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुत्र शाहनवाज ने बताया कि लाइन में ज्यादा देर लगे होने से पिता गश खाकर गिर गए थे। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.उदयराज सिंह ने बताया कि बुजुर्ग को उसके परिजन ई-रिक्शा से लेकर आए थे। उसे मैने बाहर ही देखा था। उसकी मौत हो चुकी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति-परिजनों को नशीला दूध पिलाकर नवविवाहिता प्रेमी संग फरार,पिछले साल हुई थी शादी

डीएसओ सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गैस लेने के लिए लाइन में खड़े होने के दौरान वृद्ध की मौत के मामले की कोई जानकारी नहीं है। जिले में गैस की कमी नहीं है। उधर शहर कोतवाली के प्रभारी दर्शन सिंह ने कहा कि चर्चा है कि एक बुजुर्ग गैस की लाइन में बेहोश होकर गिर गए थे। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। वृद्ध सिलेंडर की पर्ची पहले ही कटा चुके थे। पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। गैस की लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत की जानकारी नही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दरोगा भर्ती परीक्षा से पहले सॉल्वर गिरोह के दो सदस्य दबोचे गए, भाई भी पुलिसकर्मी

गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़

घरेलू गैस की मारामारी से उपभोक्ताओं का भी सब्र टूट रहा है। शुक्रवार को गैस एजेसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जुट पड़ी। कई एजेंसियों पर लाइन में लगे उपभोक्ताओं की आपस में कहासुनी केस ाथ धक्का मुक्की हो गयी इससे माहौल गरमा गया। एजेसी पर पुलिस भी लगा दी गयी है। मगर भीड़ के आगे पुलिस बेबस है। शुक्रवार की सुबह से ही लालसराय स्थित नेशनल गैस एजेंसी पर सिलेंडर को लाइन लग गयी थी। सुबह एजेंसी शोरूम खुलने से पहले ही उपभोक्ता पहुंच गये थे। जैसे ही शोरूम खुला कि अफरा तफरी मच गयी और आपस में पर्ची कटान के चक्कर में एक दूसरे से भिड़ गये।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलती ट्रेन में मेडिकल छात्रा से रेप की कोशिश, साबरमती के फर्स्ट एसी में वारदात

आवास विकास में गैस एजेंसी के शोरूम पर भी भारी भीड़ थी। यहां पर भी लाइन में लगे उपभोक्ता सिलेंडर प्राप्त करने के लिए बेचैन थे। आपस में पर्ची कटान के चक्कर में एक दूसरे से भिड़ गये। आवास विकास में गैस एजेंसी उपभोक्ताओं का उस समय धैर्य जवाब दे गया जब कुछ लोगों ने लाइन क्रास कर पहले पर्ची कटाने की कोशिश की इस पर हंगामा हो गया। कादरीगेट की गैस एजेंसी शोरूम पर भी सुबह उपभोक्ताओं की लाइन थी। एजेंसियों में गैस के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पर परेशानी काफी तेज हो रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।