lover did not leave alone even after marriage the woman killed him along with her husband शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा था आशिक, महिला ने पति के साथ मिलकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा था आशिक, महिला ने पति के साथ मिलकर मार डाला

बलरामपुर में सड़क दुर्घटना बताई जा रही दो युवकों की मौत का मामला हत्या में बदल गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या थी। मृतक का आरोपी महिला से शादी से पहले प्रेम संबंध था।

Tue, 14 April 2026 05:02 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बलरामपुर
share
शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ रहा था आशिक, महिला ने पति के साथ मिलकर मार डाला

UP News: यूपी के बलरामपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां महराजगंज तराई क्षेत्र में सड़क दुर्घटना बताई जा रही दो युवकों की मौत का मामला हत्या में बदल गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश के तहत की गई हत्या थी। मृतक दीपचंद उर्फ छोटू का आरोपी महिला खुशबू वर्मा से शादी से पहले प्रेम संबंध था, जो शादी के बाद भी जारी रहा। इसी बात को लेकर घर में तनाव रहता था और मृतक द्वारा पुरानी तस्वीरों के जरिए दबाव बनाने से परेशान होकर महिला ने पति और परिजनों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दीपचंद और उसके दोस्त मनोज को गांव के बाहर बुलाया और वहीं दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद शवों को मोटरसाइकिल पर रखकर लौकहवा के सेवरहवा नाले के पास फेंक दिया गया। साथ ही मृतकों की बाइक भी वहीं छोड़ दी गई, ताकि मामला सड़क दुर्घटना लगे। शुरुआती सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुर्घटना का केस दर्ज किया था, लेकिन साक्ष्यों और सीडीआर विश्लेषण से सच्चाई सामने आ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी कराओ, तभी उतरूंगा… प्रेमिका के लिए 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा आशिक

घटना स्थल से मृतक के मोबाइल का टूटा हिस्सा, आरोपी महिला की माला और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में अनिल कुमार, खुशबू वर्मा, अजय कुमार वर्मा और संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साक्ष्यों के आधार पर धाराओं में संशोधन करते हुए हत्या समेत अन्य गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहू की खौफनाक साजिश, पहले जहरीली चाय दी, बची तो रोटी में डालकर खिलाया

एसपी के निर्देश पर टीम ने किया खुलासा

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस व सर्विलांस टीम ने मामले का खुलासा किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर पिता के उड़ाये 15 लाख रुपये, तिजोरी खाली कर फरार
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।