girlfriend along with boyfriend stole 15 lakh from father and ran away प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर पिता के उड़ाये 15 लाख रुपये, तिजोरी खाली कर हुई फरार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर पिता के उड़ाये 15 लाख रुपये, तिजोरी खाली कर हुई फरार

बहराइच से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ही अपने पिता के घर को निशाना बना लिया। आरोप है कि भोर के समय प्रेमी अपने साथी के साथ घर में घुसा और युवती की मिलीभगत से करीब 15 लाख रुपये नकद व आठ लाख के जेवर समेत कुल 23 लाख रुपये लेकर तीनों फरार हो गए।

Mon, 13 April 2026 02:56 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बहराइच
share
प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर पिता के उड़ाये 15 लाख रुपये, तिजोरी खाली कर हुई फरार

UP News: यूपी के बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां से एक प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता को लूट लिया। दरअसल, सफखरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर भोर के अंधेरे में प्रेमिका के घर में घुसकर 15 लाख कैश और करीब आठ लाख के सोने-चांदी के जेवर समेत कुल लगभग 23 लाख रुपये लेकर प्रेमिका के साथ फरार हो गया। पीड़ित पिता ने इस मामले में अपनी बेटी सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है

फखरपुर थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी के बबुकापुर के भिखईपुरवा के रहने वाले जीशान सिंह से धीरे-धीरे घनिष्ठ संबंध बन गए। दोनों मोबाइल फोन पर लगातार बातचीत करते थे। परिवार को इस बात की कोई भनक नहीं थी कि घर की बेटी के बाहर किसी युवक से इस कदर प्रगाढ़ संबंध बन चुके हैं। धीरे-धीरे यह संबंध इतने गहरे हो गए कि दोनों ने मिलकर एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची। जीशान सिंह अपने एक साथी के साथ 11 अप्रैल को तड़के भोर के वक्त प्रेमिका के घर में घुस गया। पूरा परिवार गहरी नींद में था। घर की बेटी पहले से ही साजिश में शामिल थी, इसलिए घर में घुसने में कोई रुकावट नहीं आई। तीनों ने मिलकर घर से 15 लाख रुपये नगद और करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। इस तरह कुल लगभग 23 लाख रुपये की संपत्ति लेकर जीशान, उसका साथी और प्रेमिका तीनों फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किशोरी को भगा ले जाने की सजा, पंचायत में बाप-बेटे समेत 3 का मुंडवाया गया सिर

परिवार के लोगों की सुबह नींद खुली तो घर में न बेटी थी और न ही नगदी व जेवर। घर में पसरे सन्नाटे और खाली तिजोरी को देखकर पूरे परिवार के होश उड़ गए। यह समझते देर नहीं लगी कि बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर यह सब किया है। घर में कोहराम मच गया और पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। पीड़ित पिता ने फखरपुर थाने में जाकर जीशान सिंह और उसके साथी के साथ-साथ अपनी बेटी को भी नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पिता ने साफ कहा कि उनकी बेटी इस पूरी वारदात में बराबर की भागीदार है क्योंकि उसी की मिलीभगत के बिना यह सब संभव नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेम प्रसंग के चलते होटल में युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान दम तोड़ा

वहीं, इस मामले में फखरपुर पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी, घर में अनधिकृत प्रवेश सहित संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में रूह कंपा देने वाली वारदात, गुजरात से लाकर महिला की हत्या, बेटे को जलाया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।