love marriage murder case husband killed wife iron rod body recovered chandauli chakia forest लव मैरिज का खौफनाक खात्मा: लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या, बोरे में भरकर शव जंगल में फेंका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लव मैरिज का खौफनाक खात्मा: लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या, बोरे में भरकर शव जंगल में फेंका

यूपी के चंदौली में एक पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से हत्या कर शव को बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया। मृतका सोनी और आरोपी गौतम ने 7 साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

Mon, 6 April 2026 02:03 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, चंदौली, संवाददाता
share
लव मैरिज का खौफनाक खात्मा: लोहे की रॉड से पत्नी की हत्या, बोरे में भरकर शव जंगल में फेंका

यूपी में चंदौली के सदर कोतवाली के बिछिया खुर्द गांव में पति ने पत्नी की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। शव बोरे में भरकर चकिया के जलेबिया मोड़ के पास जंगल मे फेंक दिया। मायका पक्ष का संपर्क बेटी से नहीं हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो कुछ ही देर में टूट गया और वारदात को स्वीकार कर लिया। पति की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह परिवार में विवाद बताया जा रहा है। आरोपी ने पत्नी पर मां को पीटने का भी आरोप लगाया है। मां की पिटाई के गुस्से में ही हत्या की बात भी पुलिस से कही है।

चकिया कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी राधेश्याम की 29 वर्षीय पुत्री सोनी की शादी सात वर्ष पहले बिछिया खुर्द गांव निवासी राम लखन खरवार के पुत्र गौतम खरवार के साथ हुई थी। दोनों में अनबन चल रही थी। शनिवार रात भी विवाद हुआ था। इस दौरान गौतम ने सोनी के सिर रॉड से प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। शव बोरे में भरकर चार पहिया वाहन से चकिया क्षेत्र के जलेबिया मोड़ के जंगल मे फेंक दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिश्तों का खूनी अंत: ललितपुर में ससुर-बहू और उरई में सास-दामाद के मिले शव

इधर महिला से संपर्क नहीं होने पर मायके पक्ष के लोग अनहोनी की आशंका में सदर कोतवाली पहुंचे। शिकायत पर कोतवाली पुलिस बिछिया खुर्द गांव पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि पत्नी की हत्या करके सबूत मिटाने के लिए शव को चार पहिया वाहन से नौगढ़ के जंगल में फेंक दिया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई में जुटी है।

सदर कोतवाल ने विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर शव को जलेबिया मोड़ से बरामद कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस टीम विवाहिता के पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पत्नी के हत्या की बात बताई। उसकी निशानदेही पर जंगल से शव बरामद हुआ। मायका पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लुका-छिपी ने उजाड़ दीं खुशियां, बेड में छुप गई थी 2 साल की मासूम; दर्दनाक मौत
ये भी पढ़ें:बुर्के में जेवर कारोबारी को लूटने का 48 घंटे में खुलासा, पिस्टल देख पुलिस हैरान

विवाहिता के पति ने जुर्म किया कबूल

पुलिस की कार्रवाई में विवाहिता के पति ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस विवाहिता के शव को बरामद करने के लिए आरोपी गौतम को लेकर घटना स्थल पर पहुंची। जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने पुलिस की जीप में बैठे आरोपी को उतारकर मारने की कोशिश की।

परिजनों की रजामंदी के बिना किया था प्रेमविवाह

चंदौली, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां खुर्द गांव निवासी गौतम खरवार और चकिया निवासी सोनी की मुलाकात सात साल पहले एक प्राइवेट हास्पिटल में हुई थी। डाफी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में नर्स का काम करतीं थी। वहीं एक घटना के दौरान गौतम भर्ती हुआ था। उसी समय दोनों की आंखे मिली थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया।

प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने लव मैरिज कर लिया था। दोनों ने पूरे रिति रिवाज के साथ शादी की थी। शादी को लेकर मायके पक्ष में नाराजगी थी। इससे शादी में कुछ ही लोग शामिल हो पाए थे। इधर कुछ दिनों से दोनों में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। शनिवार को विवाद इस कदर बढ़ गया कि पति ने लोहे की राड से मारकर विवाहिता की हत्या कर दिया। इसके बाद शव छिपाने के लिए जंगल में लेजाकर फेंक दिया।

विवाहिता की हत्या से जहां पांच साल के बेटे तेजस के सिर से मां का साया उठ गया। वहीं गौतम के पुलिस गिरफ्त में लिए जाने से पिता का साथ भी छूट गया। फिलहाल तेजस अपने दादा-दादी के पास है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।