Leave for electricity employees 19 UP districts cancelled until July 31 officials also recalled 19 जिलों के इन कर्मचारियों को लेकर आदेश, 31 जुलाई तक छुट्टियां कैंसिल, अफसरों को भी वापस बुलाया गया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

19 जिलों के इन कर्मचारियों को लेकर आदेश, 31 जुलाई तक छुट्टियां कैंसिल, अफसरों को भी वापस बुलाया गया

उत्तर प्रदेश में पड़ रही गर्मी को देखते हुए मध्यांचल वितरण निगम ने बड़ा फैसला लिया है। निगम ने बिजली कर्मचारियों की छुट्टियों को 31 जुलाई तक के लिए निरस्त कर दिया है। छुट्टी पर गए कर्मचारियों को भी वापस बुला लिया है।

Thu, 21 May 2026 06:25 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
19 जिलों के इन कर्मचारियों को लेकर आदेश, 31 जुलाई तक छुट्टियां कैंसिल, अफसरों को भी वापस बुलाया गया

Electricity Employees Leave Cancelled: यूपी में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। बांदा, प्रयागराज समेत कई जिलों में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी को देखते हुए बिजली विभाग अलर्ट मोड पर है। मध्यंचल विद्युत वितरण निगम के 19 जिलों के बिजली कर्मचारियों की 31 जुलाई तक छुट्टियों को कैंसिल कर दिया गया है। विभाग ने छुट्टी पर गए कर्मचारियों और अधिकारियों को भी वापस बुला लिया है। इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। एमडी रिया केजरीवाल ने बताया कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते बिजली व्यवस्था सूचारू रखने के लिए सभी कर्मचारियों को वापस बुला लिया गया है। उन्होंने बताया कि जनता को पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने के लिए एक सर्कुलर भी जारी किया गया है।

एमडी द्वारा जारी सर्कुलर के मुताबिक लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत के मुख्य अभियंताओं को आदेश जारी करके सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल निरस्त करने को कहा गया है। एमडी ने कहा किसी कारण से उपखंड अधिकारी स्तर के कर्मचारी और अभियंता को अवकाश की आवश्यकता है तो उसका प्रार्थना पत्र अधिशासी अभियंता, मुख्य अभियंता के द्वारा उनके पास भेजा जाए। एमडी की अनमुति से ही कर्मचारी और अधिकारियों को अवकाश दिया जाएगा। बिना सूचना के अवकाश पर जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस में फेरबदल, डीजी, एडीजी समेत नौ वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने एक्सईएन को बनाया बंधक

प्रयागराज जिले में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया। सरायइनायत क्षेत्र के हनुमानगंज स्थित 130 केवीए उपकेंद्र पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से इलाके में लगातार बिजली कटौती हो रही है। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है तथा पेयजल संकट भी गहराने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन करना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के लाखों राज्यकर्मियों और पेंशनरों के लिए गुड न्यूज, 2 प्रतिशत DA बढ़ा
ये भी पढ़ें:यूपी में 7 लाख करोड़ के निवेश का ब्लू प्रिंट तैयार;GBC 5.0 की योगी ने समीक्षा की

महिलाएं, बुजुर्ग समेत कई लोगों ने किया प्रदर्शन

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एक्सईएन और जेई राजनाथ यादव को कार्यालय से बाहर निकालकर उपकेंद्र परिसर स्थित पार्क में बैठा दिया और चारों ओर से घेरकर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह सुचारू नहीं हो जाती, तब तक किसी अधिकारी को जाने नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि रातभर बिजली गुल रहने से बच्चों और बुजुर्गों की हालत खराब हो रही है तथा उमस और भीषण गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन के बीच बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बताया कि फॉल्ट और ओवरलोडिंग के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसे ठीक कराने का कार्य जारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।