investment of 7 lakh crore in UP CM Yogi reviews ground breaking ceremony यूपी में 7 लाख करोड़ के निवेश का ब्लू प्रिंट तैयार; हर जिले में इंवेस्टमेंट, जीबीसी 5.0 की CM योगी ने समीक्षा की, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 7 लाख करोड़ के निवेश का ब्लू प्रिंट तैयार; हर जिले में इंवेस्टमेंट, जीबीसी 5.0 की CM योगी ने समीक्षा की

सीएम योगी ने जीबीसी 5.0 की समीक्षा बैठक में हर जिले में निवेश बढ़ाने और पर कैपिटा इनकम सुधारने पर जोर दिया। 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने को तैयार हैं। सीएम ने निवेशकों की समस्याएं समय से सुलझाने के निर्देश दिए।

Thu, 21 May 2026 04:16 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी में 7 लाख करोड़ के निवेश का ब्लू प्रिंट तैयार; हर जिले में इंवेस्टमेंट, जीबीसी 5.0 की CM योगी ने समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 5.0) और निवेश परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव अब धरातल पर उतरने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जीबीसी 5.0 के तहत प्रदेश के हर जनपद में निवेश सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी जिलों में रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सके। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जिलों की पर कैपिटा इनकम बढ़ाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती देना जरूरी है।

यूपी को एग्जेम्प्लर अवार्ड के लिए अधिकारियों को बधाई

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निवेश और औद्योगिक विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र तक पहुंचे। बैठक में इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिले “एग्जेम्प्लर अवार्ड” की जानकारी दी और यह सम्मान उन्हें समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों को बधाई दी। बैठक में जीबीसी 5.0 के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनी को आठ अलग-अलग जोन में विभाजित किया गया है। इनमें “व्हाई यूपी”, इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रांसफॉर्मेशन, डिफेंस एवं एयरोस्पेस, ईवी और ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल्स, टूरिज्म और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के लाखों राज्यकर्मियों और पेंशनरों के लिए गुड न्यूज, 2 प्रतिशत DA बढ़ा
ये भी पढ़ें:अब छात्राओं को CM योगी देंगे सौगात, स्कूटी वितरण की तैयारी, अफसरों को यह निर्देश

FDI बढ़ाने और निवेशकों की समस्या का हो समाधान

इन जोन के जरिए उत्तर प्रदेश में हुए औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के बदलाव को प्रदर्शित किया जाएगा। सीएम ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर में तेजी से भूमि की मांग बढ़ रही है, इसलिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं को वर्षों पहले जमीन आवंटित की गई, लेकिन निवेश शुरू नहीं हुआ, उनकी समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री ने एफडीआई आकर्षित करने के लिए व्यापक प्रयास करने पर जोर दिया और कहा कि निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 22 भर्तियों में 11514 आरक्षित पदों की लूट, अखिलेश का योगी सरकार पर हमला

लखनऊ में होगा FDI कॉन्क्लेव 2026

सीएम योगी ने कहा कि निवेशकों के साथ अच्छा व्यवहार और पारदर्शी व्यवस्था उन्हें प्रदेश का “ब्रांड एंबेसडर” बना सकती है। उन्होंने लैंड बैंक बढ़ाने और निवेशकों को दिए जाने वाले इंसेंटिव्स को विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से सम्मानपूर्वक प्रदान करने की बात कही। बैठक में उत्तर प्रदेश रक्षा एवं एफडीआई कॉन्क्लेव 2026 की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। यह कॉन्क्लेव लखनऊ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें रक्षा मंत्रालय, वैश्विक कंपनियां, एमएसएमई और स्टार्टअप्स भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने अगस्त में प्रस्तावित जापान और सिंगापुर बिजनेस मिशन ट्रिप को भी सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।