lawyers ran and saved him after seeing the complainant pouring oil on himself dm divya mittal came into action खुद पर तेल उड़ेलते फरियादी को देख दौड़ पड़े वकील, ऐक्शन में आईं डीएम दिव्या मित्तल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खुद पर तेल उड़ेलते फरियादी को देख दौड़ पड़े वकील, ऐक्शन में आईं डीएम दिव्या मित्तल

देवरिया के पुरवा का रहने वाला ललित गोपाल शर्मा सुबह सवा 10 बजे अचानक कलेक्ट्रेट पहुंच गया। वह डीएम कार्यालय कक्ष के सामने खुद पर मिट्टी का तेल गिराकर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगा। इस बीच वहां पर मौजूद अधिवक्ताओं की नजर उस पर पड़ गई। वे दौड़कर वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया।

Mon, 16 June 2025 02:18 PMAjay Singh संवाददाता, देवरिया
share
खुद पर तेल उड़ेलते फरियादी को देख दौड़ पड़े वकील, ऐक्शन में आईं डीएम दिव्या मित्तल

यूपी के देवरिया में जमीन के झगड़े को लेकर परेशान एक शख्स ने सोमवार की सुबह कलेक्ट्रेट में डीएम दफ्तर के सामने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। उसे खुद पर तेल उड़ेलते देख वहां मौजूद वकील दौड़ पड़े। वकीलों ने उसे पकड़कर माचिस फेंक दी। इस दौरान मामले की जानकारी डीएम दिव्या मित्तल को हुई तो उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजा। अधिकारियों ने आत्मदाह की कोशिश करने वाले शख्स को समझा-बुझाकर शांत किया। उसकी शिकायत पर प्रशासन ने ऐक्शन शुरू कर दिया है।

देवरिया जिले के पुरवा का रहने वाला ललित गोपाल शर्मा सुबह सवा दस बजे अचानक कलेक्ट्रेट पहुंच गया। वह डीएम कार्यालय कक्ष के सामने खुद पर मिट्टी का तेल गिराकर आत्मदाह करने का प्रयास करने लगा। इस बीच वहां पर मौजूद अधिवक्ताओं की नजर उस पर पड़ गई। वे दौड़कर वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया। साी माचिस छीन कर फेंक दी। जब इसकी जानकारी डीएम दिव्या मित्तल को हुई तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में हुई दोस्ती पर बस्ती में बवाल, शादी पर अड़ गईं 2 नाबालिग सहेलियां

थोड़ी ही देर में सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी और कोतवाल डीके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आत्मदाह की कोशिश करने वाले फरियादी से पूछताछ शुरू की। फरियादी ललित गोपाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी जमीन में निर्माण करा रहा है। विपक्षी उसे रोक दे रहा है। जबकि न्यायालय से उसके पक्ष में आदेश भी है। इसके बाद भी पुलिस-प्रशासन उसकी मदद करने की बजाए विपक्षी की मदद कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इतनी गोली मारूंगी कि पहचान नहीं बचेगी; पंप पर महिला ने सेल्समैन पर तानी पिस्तौल

उसने चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह कर लेगा। उसने आरोप लगाया कि विपक्षी ने उसकी जमीन में अभी कब्जा किया हुआ है। जो बची हुई जमीन है, उस पर वह निर्माण करा रहा है तो भी रोक रहा है। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन और तहसीलदार ने भी उससे बात की। उसे समझा-बुझाकर एडीएम प्रशासन अपने कक्ष में ले गए। उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। ललित गोपाल ने बताया कि न्याय न मिलने से वह काफी परेशान है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।