ruckus in colony due to friendship in delhi two minor girls insisted on lesbian marriage each other दिल्ली में हुई दोस्ती पर बस्ती में मचा बवाल, एक-दूसरे से शादी पर अड़ गईं 2 नाबालिग सहेलियां, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में हुई दोस्ती पर बस्ती में मचा बवाल, एक-दूसरे से शादी पर अड़ गईं 2 नाबालिग सहेलियां

समलैंगिक शादी को लेकर अड़ी गईं इन 2 नाबालिग लड़कियों को लेकर उनके परिवार के लोग परेशान हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले इन दोनों का मामला कप्तानगंज थाने भी पहुंचा था। वहां पर पुलिस ने दोनों को काफी समझाया बुझाया था। लेकिन दोनों एक-दूसरे से अलग होने को राजी नहीं हुईं।

Mon, 16 June 2025 01:42 PMAjay Singh संवाददाता, बस्ती
share
दिल्ली में हुई दोस्ती पर बस्ती में मचा बवाल, एक-दूसरे से शादी पर अड़ गईं 2 नाबालिग सहेलियां

दिल्ली में आसपास रहने वाले दो परिवारों की लड़कियों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर प्यार। दोनों के रिश्ते पर अब यूपी के बस्ती में बवाल मच गया है। दोनों लड़कियां अभी नाबालिग हैं लेकर एक-दूसरे से शादी करने पर अड़ गई हैं। परिवार वाले समझा बुझाकर थक गए तो मामला बस्ती के दुबौलिया थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर फिलहाल घर भेज दिया है लेकिन घर पर दोनों एक ही रट लगाए हुए हैं कि वे सारी जिंदगी एक-दूसरे के साथ ही रहेंगी।

समलैंगिक शादी को लेकर अड़ी गईं इन दो नाबालिग लड़कियों को लेकर उनके परिवार के लोग हलकान हैं। बता दें कि कुछ महीने पहले इन दोनों का मामला कप्तानगंज थाने भी पहुंचा था। वहां पर पुलिस ने दोनों को काफी समझाया बुझाया था। लेकिन दोनों एक-दूसरे से अलग होने को राजी नहीं हुईं। लड़कियों की यह जिद क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला थाने पर आया था।‌ दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। उन्हें समझा-बुझाकर परिवारीजनों के साथ भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आधी रात को तांत्रिक पर टूट पड़े 4 बदमाश, पत्नी के सामने ताबड़तोड़ वार कर हत्या

दिल्ली में रहता था दोनों का परिवार

बस्ती के दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय बस्ती और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी का परिवार दिल्ली में एक ही जगह पर रहता था। पड़ोस में रहने के दौरान एक दूसरे से मुलाकात हुई और मुलाकात गहरी दोस्ती में बदल गई। कुछ महीने पहले दोनों अपने गांव लौट आईं। यहां आने के बाद भी वह दोनों बराबर फोन से एक दूसरे के संपर्क में बनी रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़की ने बालिग होते ही रेप आरोपी को जेल छुड़ाकर की थी शादी, अब की खुदकुशी

यह दोस्ती कब मोहब्बत में बदल गई, परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगने पाई। जब दोनों ने शादी करने की इच्छा घर वालों को बताई तो दोनों परिवार के होश उड़ गए। अब परिवार के लोग बेटियों को समझाने में लगे हुए हैं। एक-दूसरे में खो चुकी लड़कियां अब परिवार की बात सुनने को तैयार नहीं हैं। वे शादी कर एक साथ रहना चाहती हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।