itni goli marungi ki pahchan nahin bachegi a woman at a pump pointed a gun at the salesman s chest इतनी गोली मारूंगी कि पहचान नहीं बचेगी; पंप पर महिला ने सेल्समैन के सीने पर तान दी पिस्तौल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इतनी गोली मारूंगी कि पहचान नहीं बचेगी; पंप पर महिला ने सेल्समैन के सीने पर तान दी पिस्तौल

महिला अचानक से उग्र हो गई। उसने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली और पंप के सेल्समैन के ऊपर तान दी। उसने सेल्समैन को धमकाते हुए कहा, ‘इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे।’ पुलिस ने महिला समेत 3 को हिरासत में ले लिया। पिस्तौल समेत 25 जिंदा कारतूस जब्त कर लिए हैं।

Mon, 16 June 2025 12:35 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इतनी गोली मारूंगी कि पहचान नहीं बचेगी; पंप पर महिला ने सेल्समैन के सीने पर तान दी पिस्तौल

यूपी के हरदोई में सीएनजी भरवाते समय कार से उतरने को कहने पर एक महिला बुरी तरह भड़क गई। महिला ने सेल्समैन के सीने पर पिस्तौल तान दी। उसने सेल्समैन को धमकी देते हुए कहा, ‘इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे।’ इस मामले में पुलिस ने एक पुरुष और दो महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर है। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ पुलिस ने पिस्तौल समेत 25 जिंदा कारतूस भी जब्त कर लिए हैं। घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में रविवार की देर शाम पसनेर के पास पेट्रोल पंप पर कार में सीएनजी भरवाने के लिए यह परिवार पहुंचा था। कार ड्राइवर चला रहा था। उसमें दो महिलाएं और एक पुरुष बैठे हुए थे। सीएनजी भरवाते समय सबकी सुरक्षा की खातिर पंप के कर्मचारी (सेल्समैन) रजनीश ने उन्हें कार से उतर जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी होने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़की ने बालिग होते ही रेप आरोपी को जेल छुड़ाकर की थी शादी, अब की खुदकुशी

आरोप है कि इसी दौरान महिला अचानक से उग्र हो गई। उसने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली और रजनीश के ऊपर तान दी। महिला की मां हुस्नबनो और पिता एहसान से भी सेल्समैन की कहासुनी हुई। आरोप है कि उन दोनों ने भी हाथापाई की। आरोपी महिला की पहचान सुरीश खान उर्फ अरीबा पुत्री एहसान खां के रूप में हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजा रघुवंशी जैसी एक और कहानी बनते-बनते बची, पत्नी संग गोवा जाते समय पति लापता

मामले में पीड़ित सेल्समैन ने थाने में तहरीर दी है जिसके आधार पर धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस और 30 आर्म्स एक्ट में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के पास से मिले लाइसेंसी हथियार और कारतूसों को भी जब्त कर लिया गया है। उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे कार्रवाई जारी रहेगी। इस घटना की इलाके में काफी चर्चा है। लोग एक महिला द्वारा इस तरह उग्र रवैया अख्तियार करने और पंप कर्मचारी पर पिस्तौल तानने की घटना को लेकर हैरानगी जता रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।