lalitpur sp mohammad mushtaq washes the feet of girls at home performs ritualistic worship with his wife on navratri यूपी: एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने घर पर कन्याओं के पैर पखारे, पत्नी संग विधि-विधान से किया पूजन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी: एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने घर पर कन्याओं के पैर पखारे, पत्नी संग विधि-विधान से किया पूजन

ललितपुर के एसपी मोहम्मद मुश्ताक का कन्याओं का पैर पखारकर पूजन किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल के तौर पर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर एसपी मुश्ताक के कन्या पूजन वाले वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। लोग उनकी पहल की तारीफ कर रहे हैं।

Sun, 29 March 2026 11:31 AMAjay Singh संवाददाता, ललितपुर
share
यूपी: एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने घर पर कन्याओं के पैर पखारे, पत्नी संग विधि-विधान से किया पूजन

IPS Mohammad Mustaque Lalitpur SP: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के एक युवा आईपीएस अधिकारी ने सांप्रदायिक सौहार्द की सुंदर मिसाल पेश की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ललितपुर के एसपी मोहम्मद मुश्ताक अपनी पत्नी के साथ पूरे विधि-विधान से कन्या पूजन करते और कन्याओं के पैर पखारते नजर आ रहे हैं। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुश्ताक के आवास पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनकी पहल की सराहना की है। वीडियो में वे श्रद्धा के साथ कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मानित करते दिख रहे हैं।

नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर इस तरह की पहल को सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 अप्रैल से UP के इस नेशनल हाईवे-लिंक एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा, बढ़ेगा टोल टैक्स

एसपी मोहम्मद मुश्ताक का कन्याओं का पैर पखारकर पूजन किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल के तौर पर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर एसपी मुश्ताक की खूब चर्चा हो रही है। लोग उनकी पहल की तारीफ कर रहे हैं।

बिहार के रहने वाले हैं मोहम्मद मुश्ताक

ललितपुर के एसपी मोहम्मद मुश्ताक मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म छपरा के जनता बाजार गांव में 15 जून 1988 को हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद मुश्ताक के पिता मोहम्मद जहीरुद्दीन गांव में ही कपड़े की दुकान चलाते थे। 2008 में उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री हासिल की थी। 2011 में वह बिहार पीसीएस के लिए चुन लिए गए लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। उसी साल एसएसबी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर भी वह चयनित हुए लेकिन वह नौकरी भी मोहम्मद मुश्ताक ने छोड़ दी। 2013 में वह यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईआरएस अधिकारी बने।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट प्रीपेड मीटर के निगेटिव बैलेंस पर सबसे बड़ा ऐक्शन, 5 लाख कनेक्शन काटे

मोहम्मद मुश्ताक 2013 से 2016 तक गुजरात के राजकोट में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात रहे। बताते हैं कि वह दिन में ड्यूटी और रात में प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारी करते थे। 2016 में आईपीएस बनने का उनका सपना पूरा हुआ। आईपीएस में यूपी कैडर मिला और ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग झांसी में एएसपी के पद पर हुई। 2019 में वाराणसी कैंट सर्किल के सीओ बने। 2020 में आगरा सेक्टर में तैनात मिली। इसके बाद तीन साल तक जीआरपी में एसपी रहे। वर्तमान में वह ललितपुर के एसपी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी के आदेश से मुआवजा बंटना शुरू, 10 हजार किसानों को मिले 4.60 करोड़

एसपी मोहम्मद मुश्ताक यूपी पुलिस में एक संवेदनशील अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं। आगरा में एसपी जीआरपी के पद पर काम करते हुए उन्होंने ऑपरेशन मुस्कान और गाजियाबाद में ‘ऑपरेशन स्माइल’ के जरिए कई प्रदेशों के करीब छह सौ बिछड़े हुए बच्चों को उनके परिवारों तक पहुंचाया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।