पीस कमेटी की बैठक में भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील
Lakhimpur-khiri News - कुकरा पुलिस चौकी पर आयोजित हुई बैठकजित हुई बैठक कुकरा, संवाददाता। कस्बा कुकरा की पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक हुई जिसमें क्षेत्र की सभी मस्जिदों क

कुकरा। कस्बा कुकरा की पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक हुई जिसमें क्षेत्र की सभी मस्जिदों के इमामों और ग्रामीणों को बुलाया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह मौर्य ने की। बैठक में थाना अध्यक्ष ने लोगों से भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि खुले में कुर्बानी न की जाए और कोई नई परंपरा शुरू न की जाए जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार ने भी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बैठक में ग्राम प्रधान पति फुरकान उद्दीन, मस्जिद के इमाम हाफिज अब्दुल सलाम, हाफिज अब्दुल अबरार, हाफिज बहाब खान, जकीरूद्दीन, हाफिज शकील मुस्तकीम, प्रधान प्रतिनिधि इरफान पठान उर्फ पम्मी, भोले मंसूरी, शहाबुद्दीन, जाबिर अली, नबुल्ला सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन