भाईचारे, त्याग और सामाजिक सौहार्द से बकरीद मनाने का लिया गया संकल्प
जयनगर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और समाजसेवियों ने भाग लिया। बीडीओ गौतम कुमार ने आपसी भाईचारे और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने की बात भी की गई।

जयनगर, निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख अंजू देवी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी अरमान खान ने किया। बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ सह सीओ गौतम कुमार ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, त्याग और सामाजिक सौहार्द का पर्व है। उन्होंने लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों से बचें और किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
थाना प्रभारी विकास कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जयनगर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इंस्पेक्टर सुजीत कुमार ने कहा कि सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर पर्व मनाएं और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम और सौहार्द ही क्षेत्र की सबसे बड़ी पहचान है।बैठक में पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, बीस सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, उप प्रमुख राजनारायण सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र दास, चंदन कुमार, हासिम खान, सरफुद्दीन अंसारी, अरमान खान, बलदेव यादव, अशोक यादव, बासुदेव यादव, नसीम खान, वसी अहमद खान, शिव शंकर वर्णवाल, जुबेर खान, बाबू खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन