Peace Committee Meeting for Eid Promoting Harmony and Lawfulness दी हिदायत, बकरीद पर न डालें नई परंपरा, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
More

दी हिदायत, बकरीद पर न डालें नई परंपरा

Lakhimpur-khiri News - आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने अपील की कि कोई नई परंपरा शुरू न की जाए और त्योहार भाईचारे के साथ मनाया जाए। कुकुरा में भी शांति समिति की बैठक हुई, जहां लोगों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Sun, 24 May 2026 12:07 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share
दी हिदायत, बकरीद पर न डालें नई परंपरा

आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ रमेश कुमार तिवारी ने की। कोतवाल अम्बर सिंह समेत पूरा स्टॉफ मौजूद था। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों धर्मगुरुओं और क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर अपने सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील की कि कोई भी नई परंपरा शुरू न की जाए और त्योहार को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाया जाए। साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शांति और सौहार्द के साथ मनाएं बकरीद

इसी क्रम में मैलानी थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कुकुरा में भी शांति समिति की बैठक हुई, जहां उपस्थित लोगों को शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कुकुरा में आयोजित बैठक में नायब तहसीलदार गोला और थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह मौर्य ने बकरीद पर्व को लेकर शासन के निर्देशों की जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। मैलानी थाना में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में थाना अध्यक्ष बृजेश मौर्य ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी नई परंपरा शुरू न की जाए जिससे प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़े। साथ ही खुले में कुर्बानी न करने के निर्देश भी दिए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमांपुर में गंगा दशहरा-ईद पर रहेगी सुरक्षा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं त्योहर : डीएम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।