BJP Women Organize Scooter Rally for Women s Reservation Bill in Lakhimpur नारी शक्ति वंदन पर शहर में निकाली स्कूटी रैली, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन पर शहर में निकाली स्कूटी रैली

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में भाजपा महिलाओं ने नारी शक्ति बंदन अधिनियम अभियान के तहत स्कूटी रैली निकाली। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को संसद में प्रतिनिधित्व मिलेगा। इस रैली में कई महिला नेताओं ने भाग लिया और इसे महिलाओं के सम्मान के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Thu, 16 April 2026 04:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share
नारी शक्ति वंदन पर शहर में निकाली स्कूटी रैली

लखीमपुर। नारी शक्ति बंदन अधिनियम अभियान के तहत भाजपा महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता और अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा ने बिलोबी मैदान से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती के लिए संसद में प्रस्तुत महिला आरक्षण बिल के माध्यम से देश की आधी आबादी को सांसद व विधानसभा में प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री शरद मिश्रा, राज्य महिला आयोग के सदस्य सुजीता कुमारी ने भी इस पर खुशी जाहिर करते हुए इसे महिलाओं के सम्मान के लिए उठाया गया एक बड़ा कदम बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने निकाली भव्य स्कूटी

जिला उपाध्यक्ष किरण अग्रवाल ने कहा की महिलाएं घर से लेकर संसद तक में अब अपनी आवाज उठाने में सक्षम हो सकेंगी। रैली में संगीता पुरी, संतोष कुमारी, रश्मि गुप्ता, अनीता निगम, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू लता श्रीवास्तव, कुलभूषण सिंह, उमेश शुक्ला, रमेश चंद्र मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर इरा श्रीवास्तव सहित तमाम महिलाएं शामिल हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली स्कूटी रैली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली स्कूटी रैली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।