Lakhimpur Kheri become a wellness tourism hub, tent city to be built at Sharda Barrage; Yogi minister reveal preparation लखीमपुर खीरी बनेगा वेलनेस टूरिज्म हब, शारदा बैराज में बनेगी टेंट सिटी; योगी के मंत्री ने बताई तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखीमपुर खीरी बनेगा वेलनेस टूरिज्म हब, शारदा बैराज में बनेगी टेंट सिटी; योगी के मंत्री ने बताई तैयारी

उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी में वेलनेस टूरिज्म हब बनेगा। यहां 2.67 एकड़ क्षेत्र में निजी सहभागिता से टेंट सिटी विकसित करेगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

Thu, 26 March 2026 07:17 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लखीमपुर खीरी बनेगा वेलनेस टूरिज्म हब, शारदा बैराज में बनेगी टेंट सिटी; योगी के मंत्री ने बताई तैयारी

यूपी में लखीमपुर खीरी का शारदा बैराज अब पर्यटन मानचित्र पर बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड (यूपीईटीडीबी) यहां 2.67 एकड़ क्षेत्र में निजी सहभागिता से टेंट सिटी विकसित करेगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सरकार की योजना प्रकृति की गोद में बसे इस खूबसूरत स्थल को 'एकोमोडेशन एंड वेलनेस टूरिज्म डेस्टिनेशन' के रूप में विकसित कर पर्यटकों के लिए नया आकर्षण केंद्र बनाने की है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी स्थित शारदा बैराज को जल्द ही एक प्रमुख पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसील सदर ग्राम कोठिया के निकट करीब 2.67 एकड़ भूमि पर आकर्षक टेंट सिटी विकसित की जाएगी, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगी। दुधवा नेशनल पार्क के करीब स्थित इस जगह को आधुनिक वेलनेस सुविधाओं से जोड़ने की योजना है, ताकि यहां आने वाले सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बेहतर स्वास्थ्य और शांत वातावरण का अनूठा अनुभव प्राप्त कर सकें। इस पहल से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह क्षेत्र दुधवा नेशनल पार्क और कतर्नियाघाट वन्यजीव अभ्यारण्य के मध्य स्थित है, जिससे इसकी पर्यटन संभावनाएं और बढ़ जाती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में मतदाता सूची से हटाए गए 97,731 डुप्लीकेट वोटर

इच्छुक लोग यहां कर सकते हैं संपर्क

ईको टूरिज्म विकास बोर्ड द्वारा निजी सहभागिता से टेंट सिटी विकसित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। निविदा जमा करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल शाम 06 बजे तक है। इच्छुक व्यक्ति upetdb@gmail पर संपर्क कर सकते हैं या www.upecoboard.up.gov.in/en/tenders पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ई-टेंडर पोर्टल http://etender.up.nic.in पर निविदाएं ऑनलाइन आमंत्रित की गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जल जीवन मिशन में 26 इंजीनियरों-कर्मचारियों पर योगी का ऐक्शन, 12 सस्पेंड
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।