फसलों को बचाने के लिए एडवाइजरी जारी
Kushinagar News - कुशीनगर में बढ़ते तापमान के मद्देनजर जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को फसलों की सुरक्षा और भूमि में नमी संरक्षण के सुझाव दिए हैं। उन्होंने खेतों में अवशेषों को न जलाने और मल्चिंग अपनाने की अपील की। साथ ही, सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर और ड्रिप सिंचाई पद्धति का उपयोग करने की सलाह दी है।
कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम जिले में बढ़ते तापमान व संभावित लू के दृष्टिगत जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषक बंधुओं को फसलों की सुरक्षा तथा भूमि में नमी संरक्षण के लिए आवश्यक सुझाव जारी किया गया है। उन्होंने फसल कटाई के उपरांत खेतों में अवशेषों को न जलाने तथा इसके स्थान पर नमी संरक्षण के लिए मल्चिंग अपनाने तथा जैव उत्पादों, फसल अवशेषों का उपयोग मल्च के रूप में करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और जल संरक्षण में भी सहायता मिलती है।जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने सिंचाई जल के समुचित उपयोग के लिए स्प्रिंकलर व ड्रिप सिंचाई पद्धति अपनाने की सलाह दी।
कहा कि खेतों में नियमित अंतराल पर सायंकाल हल्की सिंचाई करें, जिससे नमी बनी रहे और पानी की बर्बादी न हो। साथ ही अंतःकर्षण क्रियाओं के माध्यम से तैयार मल्च भूमि से नमी के वाष्पीकरण को कम करता है। उन्होंने किसानों से इन सुझावों का पालन कर अपनी फसलों को लू के प्रभाव से सुरक्षित रखने की बात कही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन