kgmu lucknow canteen food prices hike lpg cylinder shortage inflation एलपीजी की मार; केजीएमयू कैंटीन में चाय-समोसा के बाद थाली भी महंगी, 25 प्रतिशत बढ़ोतरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एलपीजी की मार; केजीएमयू कैंटीन में चाय-समोसा के बाद थाली भी महंगी, 25 प्रतिशत बढ़ोतरी

लखनऊ के केजीएमयू (KGMU) अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों, तीमारदारों और मेडिकल छात्रों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। एक तरफ दवाएं महंगी हो गई हैं तो दूसरी तरफ कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण कैंटीन संचालकों ने खाद्य पदार्थों के दामों में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है।

Thu, 2 April 2026 07:08 AMYogesh Yadav लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
share
एलपीजी की मार; केजीएमयू कैंटीन में चाय-समोसा के बाद थाली भी महंगी, 25 प्रतिशत बढ़ोतरी

राजधानी लखनऊ में चाय-समोसा के बाद केजीएमयू की कैंटीन में भोजन करने वाले मरीज, तीमारदार, मेडिकल छात्र-छात्राओं को अधिक पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। कॉर्मिशयल गैस की किल्लत और दाम बढ़ने के साथ यहां खाने की वस्तुओं में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसका खामियाजा गरीब मरीज व तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं छात्रों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है।

संकट के दौर में लगातार कार्मिशयल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा किया जा रहा है। नतीजतन कैंटीन संचालकों ने भी खाने की वस्तुओं में इजाफा कर दिया है। केजीएमयू में प्रशासनिक भवन के निकट कैंटीन में बुधवार से छोले-चावल की प्लेट 10 रुपये महंगी कर दी गई है। पहले यह 40 में मिलती थी। जो अब 50 हो गई है। नेत्र रोग विभाग के पास स्थित कैंटीन में छोले-चावल की कीमत 60 कर दी गई है। जबकि पैकिंग कराने के एवज में 70 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। कैंटीन संचालकों का कहना है कि गैस और अन्य खर्चों में लगातार बढ़ोतरी के कारण काम करना कठिन हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाने की कमी नहीं, मिसाइलों से लग रहा डर; LPG शिप पर फंसी यूपी की इंजीनियर बिटिया

चाय दो और समोसे के दाम तीन रुपये बढ़ाए

इससे पहले भी कैंटीनों में चाय की कीमत में दो रुपये और समोसे पर तीन रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है। अब आलू सैंडविच, बटर मैगी, पनीर पराठा, बन-समोसा जैसे भट्टी पर बनने वाले अन्य खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।

फास्ट फूड की कई दुकानें बंद

कामर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से जहां मोहनलालगंज की कई फास्ट फूड की दुकानें बंद हो गईं तो कुछ दुकानदारों ने लकड़ी व कोयले की भट्ठी से सामान का दाम बढ़ाकर शुरुआत की। उम्मीद थी कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई से महंगे हुए सामान के दाम फिर कम हो जाएंगे लेकिन सिलेंडर के दाम बढ़ जाने से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

मोहनलालगंज के तहसील के आस-पास व अतरौली नहर के पहले कई फास्ट फूड की दुकानें शाम होते ही लग जाती थी। देर रात्रि तक वहां भीड़ लगी रहती थी। लेकिन सिलेंडर के चलते वो दुकानें बंद रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में पकड़ा गया एलपीजी का बड़ा खेल, छापेमारी के बाद गैस एजेंसी सील
ये भी पढ़ें:LPG संकट का बड़ा असर, 250 छोटे उद्योगों में ताला, 40% स्ट्रीट फूड दुकानें बंद

इंडेन में मिलना शुरू एचपी में अभी भी बंद है सप्लाई

इंडेन गैस एजेंसी ने अपने कामर्शियल उपभोक्ताओं को एक-एक सिलेंडर देना शुरू कर दिया है। मैनेजर रमाकांत ने बताया कि अब तक 12 लोगों ने सिलेंडर लिया है। उनके पास 36 सिलेंडर कमर्शियल मौजूद है। वहीं एचपी की एजेंसी में अभी भी कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू नहीं हुई है। मोहनलालगंज में ही एजेंसी के मैनेजर दीपक मिश्रा ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नही हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।