जिले के सभी ब्लॉकों में जनकल्याण शिविर का आयोजन
Kausambi News - प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लॉकों में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान, भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए परिवर्तन और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का महत्व बताया गया।
प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लॉकों में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कड़ा व सिराथू ब्लॉक में और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग ब्लॉकों में लगे तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्रसेवा को समर्पित 12 वर्षों में भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में युगांतरकारी परिवर्तन आया है। नए भारत में आज स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण बनाते हुए प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का संकल्प करोड़ों परिवारों के जीवन में सुरक्षा, विश्वास और आशा का आधार बन चुका है।
ब्लॉकों में शिविरों के संयोजक और अतिथि
ब्लॉक कड़ा में शिविर संयोजक कमलेश निषाद व अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य। ब्लॉक सिराथू में शिविर संयोजक अर्चना चौरसिया व अतिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य। ब्लॉक मंझनपुर में शिविर संयोजक नरेंद्र सिंह पटेल व अतिथि पूर्व विधायक लाल बहादुर। ब्लॉक सरसवां में शिविर संयोजक भास्कर सिंह व अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी। ब्लॉक कौशाम्बी में शिविर संयोजक भूपेंद्र सिंह पटेल व अतिथि बीरेंद्र सरोज फौजी। ब्लॉक चायल में शिविर संयोजक चक्रेश मिश्रा व अतिथि पूर्व विधायक संजय गुप्ता। ब्लॉक मूरतगंज में शिविर संयोजक नितिन पासी व अतिथि कविता पासी। ब्लॉक नेवादा में शिविर संयोजक राकेश पांडेय व अतिथि कोआपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन