Peace Committee Meeting Held Ahead of Muharram Festival to Ensure Safety and Harmony मोहर्रम पर केवल पारंपरिक कार्यक्रमों की होगी अनुमति, Hardoi Hindi News - Hindustan
More

मोहर्रम पर केवल पारंपरिक कार्यक्रमों की होगी अनुमति

Hardoi News - मोहर्रम पर केवल पारंपरिक कार्यक्रमों होगी अनुमतिमोहर्रम पर केवल पारंपरिक कार्यक्रमों होगी अनुमतिमोहर्रम पर केवल पारंपरिक कार्यक्रमों होगी अनुमतिमोहर्र

Sat, 13 June 2026 10:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share
मोहर्रम पर केवल पारंपरिक कार्यक्रमों की होगी अनुमति

गोपामऊ। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पुलिस चौकी परिसर में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इमें मोहर्रम जुलूस और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि मोहर्रम के दौरान केवल पारंपरिक कार्यक्रम ही आयोजित किए जाएंगे। किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने आयोजकों से जुलूस के निर्धारित मार्ग का पालन करने और प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि 10 फुट से अधिक ऊंचा कोई भी ताजिया नहीं रखा जाएगा, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना या जनहानि की संभावना न रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्लिम समुदाय की बैठक में मुहर्रम इंतजामियां कमेटी बेतला गठित

साथ ही जुलूस सड़क के एक ओर से निकाला जाएगा और धार्मिक स्थलों के निकट अनावश्यक रूप से नहीं रोका जाएगा।क्षेत्राधिकारी ने नगर पालिका को साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां पूर्व से डीजे की व्यवस्था होती रही है, वहीं डीजे रहेगा। नए स्थानों पर इसकी अनुमति नहीं होगी। साथ ही डीजे के प्रयोग के दौरान किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत न करने की भी हिदायत दी गई। सोशल मीडिया को लेकर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक टिप्पणी से बचने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी इफ्तिखार हुसैन, चौकी प्रभारी रितेश चौहान, युनुस कमर, उवैस खान, आसिफ (प्रधान प्रतिनिधि अगौलपुर), अनस खान, जितेंद्र गुप्ता, बनने, मक्कू, सईद सहित कई आयोजक, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीस कमेटी की बैठक, ताजियों की ऊंचाई कम करने के निर्देश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।