Rising Prices of Dairy Products and Vegetables in Kanpur Dehat Amidst Stable Diesel Rates दुग्ध उत्पादों के साथ ही रिफाइंड व सब्जियों के भी बढ़े दाम , Kanpur Hindi News - Hindustan
More

दुग्ध उत्पादों के साथ ही रिफाइंड व सब्जियों के भी बढ़े दाम

Kanpur News - कानपुर देहात में अमूल और मदर डेयरी के दूध के दाम बढ़ गए हैं। दूध की कीमत 50-55 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर हो गई है। रिफाइंड तेल के दाम में भी 6-7 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों में टमाटर और प्याज के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जबकि अन्य उत्पादों पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

Thu, 14 May 2026 10:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
दुग्ध उत्पादों के साथ ही रिफाइंड व सब्जियों के भी बढ़े दाम

कानपुर देहात, संवाददाता। अमूल और मदर डेयरी के दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ गये हैं। वहीं इसके अलावा एक महीने में रिफाइंड के दामों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सब्जी में टमाटर और प्याज के दाम चढ़ रहे हैं। हालांकि अभी डीजल के रेट स्थिर होने और भाड़ा में वृद्धि न होने से अन्य उत्पादों पर कोई खास फर्क नजर नहीं आया है। गर्मी में दूध के उत्पादन में गिरावट के साथ ही ब्रांडेड कंपनियों के दूध के दामों में बढ़ोत्तरी के साथ ग्रामीण इलाके में भी दूध के दाम बढ़ गये हैं। 50 से 55 रुपये लीटर में मिलने वाला दूध अब 65 रुपये में बिक रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईंधन से सराफा बाजार तक बेचैनी बढ़ी

दूध के उत्पादन में कमी के साथ ही वर्तमान में सहालगी सीजन होने से भी दाम अधिक बढ़ गये हैं। इसका असर खोया पर भी पड़ा है। 400 रुपये किलो में मिलने वाला खोया भी अब 450 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं खाड़ी युद्ध का असर अभी सिर्फ रिफाइंड पर ही दिखा है। बीते एक माह में रिफाइंड के दामों में 6 से सात रुपये प्रति किलो तक की वृद्धि हुई है। वहीं सब्जियों में टमाटर के दाम जरुर 10 दिन में दोगुने हुये हैं। 15 रुपये किलो बिक रहा टमाटर गुरुवार को 30 रुपये किलो बिक रहा था। वहीं दूसरी ओर प्याज के दामों में भी एक सप्ताह में करीब 5 रुपये किलो की वृद्धि हुई है। 15 रुपये किलो बिक रहा प्याज गुरुवार को 20 रुपये किलो बिकता रहा। वहीं अन्य सब्जियों के दाम स्थिर हैं। फलों के दामों में भी कोई बड़ा उतार चढ़ाव नहीं आया है। कारोबारी ब्रजेश पुरवार, बबलू राईन, सिराज राईन आदि ने बताया कि डीजल के दाम स्थिर होने से अभी भाड़ा नहीं बढ़ने से महंगाई उतनी नहीं बढ़ी है। सिर्फ दुग्ध उत्पाद महंगें हैं। पाम आयल के कारण रिफाइंड के दाम बढ़े हैं। अगर डीजल पेट्रोल के दाम बढ़े तो फिर इसका असर दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगाई मीटर : दाम वही, पैकिंग के सामान का घटा वजन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना-चांदी से लेकर दूध-CNG तक सब महंगा! चीनी निर्यात पर बैन, बिगड़ रहे देश के हालात?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।