महंगाई मीटर : दाम वही, पैकिंग के सामान का घटा वजन
Fatehpur News - फतेहपुर में अमूल दूध के दामों में वृद्धि की गई है, जो अब 72 रुपये प्रति लीटर हो गया है। महंगाई के कारण मेवे, सब्जियों और फलों के दाम भी बढ़ रहे हैं। छोटी इलायची और खजूर के दामों में भी इजाफा हुआ है। रिफाइंड का वजन कम किया गया है, जबकि दाम पहले जैसे ही हैं।

फतेहपुर। हाल ही में अमूल के दूध के दामों में इजाफा कर दिया गया है। वहीं लगातार मेवों के साथ ही सब्जी व फलों आदि के दामों में भी इजाफा होता जा रहा है। जबकि कंपनियों द्वारा कुछ पैकिंग वाली वस्तुओं के दामों में तो बढ़ोत्तरी नहीं की गई लेकिन वजन कम कर दिया गया है। जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने समस्याएं खड़ी हो रही हैं। गत दिनों से बाजार में लगातार महंगाई रफ्तार पकड़ रही है हाल ही में अमूल के दूध में भी दो रुपये प्रति किलो का इजाफा कर दिया गया है। विक्रेता अभिलाष तिवारी ने बताया कि दूध के दाम अब तक 70 रुपये प्रति लीटर था लेकिन अब दूध के दामों को बढ़ाकर 72 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। बताया कि फिलहाल दूध के दामों में इजाफा हुआ है जल्द ही अमूल ब्रांड की अन्य वस्तुओं के दामों के बढ़ने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं छोटी इलायची के दामों के साथ ही खजूर के दाम भी बढ़ चुके हैं। किराना व्यवसाई पंकज गुप्ता ने बताया कि अब तक छोटी इलायची के दाम तीन हजार रुपये प्रति किलो थे लेकिन इसमें दो सौ रुपये प्रति किलो का इजाफा होने से इसके दाम 32 सौ रुपये प्रति किलो हो चुके हैं। इसी प्रकार चार सौ रुपये किलो में मिलने वाला खजूर वर्तमान में पांच सौ रुपये प्रति किलो हो चुका है।
रिफाइंड का वजन कम दाम वही
हाल ही में सोया रिफाइंड के दाम 150 रुपये प्रति लीटर थे जिसमें 910 ग्राम की पैकिंग आती थी। लेकिन हाल ही में इसके दामों को तो वही रखा गया है जबकि वजन में 160 ग्राम कम कर दिया गया है। इसी प्रकार अन्य वस्तुओं के दाम तो वही रखे गए हैं लेकिन उनके वजन को कम कर दिया गया है। दुकानदारों को अनुमान है कि हालातों को देखते हुए अन्य सामग्री के दामों में भी उछाल आ सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन