UP Weather Forecast Today IMD Predicts Heatwave soon Banda highest temperature 44.4 degrees UP Weather: बांदा में 44.4 डिग्री तापमान से दिखे गर्मी के तेवर, गर्म हवाओं ने बढ़ाया हीटवेव का खतरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: बांदा में 44.4 डिग्री तापमान से दिखे गर्मी के तेवर, गर्म हवाओं ने बढ़ाया हीटवेव का खतरा

यूपी के बांदा में तपिश बरकरार है। बांदा का तापमान उत्तर प्रदेश भर में सबसे अधिक है। गुरुवार को अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 44.4 °सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया।

Fri, 17 April 2026 06:47 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP Weather: बांदा में 44.4 डिग्री तापमान से दिखे गर्मी के तेवर, गर्म हवाओं ने बढ़ाया हीटवेव का खतरा

यूपी के बांदा में तपिश बरकरार है। बांदा का तापमान उत्तर प्रदेश भर में सबसे अधिक है। गुरुवार को अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 44.4 °सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया। गुरुवार को सुबह से ही गर्मी के तेवर देखने को मिले। स्टेडियम में टहलने पहुंचे लोग धूप निकलते ही घर के लिए निकल पड़े। दोपहर होने तक तेज धूप के चलते लोग छांव का सहारा लेते नजर आए।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में इस समय शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि बांदा और आसपास क्षेत्रों में आगामी दो दिनों तक हल्की बदली हो सकती है। जिसके चलते तापमान में गिरावट का अनुमान है। जिससे तापमान आने वाले दिनों में 40°डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को भी डॉक्टर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच बाहर निकलने से बचने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही पानी ज्यादा पीने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही लू से बच कर रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, नई टीम को लेकर दिल्ली में देर रात तक मंथन

तपिश से झुलसे लोग

यूपी में तापमान गुरुवार को कई जिलों में 40 डिग्री के पार चला गया। इससे तपिश के कारण दिन में लोग झुलसते नजर आए। पिछले तीन दिनों में लगातार तापमान में वृद्धि से जहां गर्मी बढ़ गई है। वहीं दिन में तपिश से लोग छांव तलाशते नजर आ रहे हैं। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान दो डिग्री से अधिक बढ़ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन साल से जमे कर्मचारी हटेंगे, इन्हें राहत; योगी सरकार की नई ट्रांसफर पॉलिसी

यूपी के शहरों में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली थी। सुबह 11 बजे के बाद तापमान काफी बढ़ गया। मौसम विभाग के प्रेक्षक के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली रही। दिन में तेज धूप के कारण राहगीरों को छांव में खडे़ देखा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ आग; तख्त से चिपके मिले दो बच्चों की मांस के लोथड़े, परिजनों को 4-4 लाख

हवा की दिशा और रफ्तार भी बदल गई। गर्म हवाओं के कारण हीटवेव का खतरा भी मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई शहरों में अभी से उमस वाली गर्मी सता रही है। धूप निकलने के बाद उमस वाली गर्मी का कहर शुरू हुआ। उमस से दिनभर लोग परेशान रहे। बिना पंखा, कूलर या एसी के रहने बेहद कष्टदायक रहा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।