Heat Wave Alert Health Department Increases Patient Facilities in Amroha Hospitals हीट वेव, डायरिया के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 20 बेड बढ़ाए, Amroha Hindi News - Hindustan
More

हीट वेव, डायरिया के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 20 बेड बढ़ाए

Amroha News - अमरोहा में हीट वेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में मरीजों की जांच और इलाज की व्यवस्था को तेज कर दिया है। जिला अस्पताल में लू, डायरिया और डीहाइड्रेशन के मरीजों के लिए 20 नए बेड लगाए गए हैं। सभी पीएचसी में भी चार-चार बेड का इंतजाम किया गया है।

Wed, 22 April 2026 01:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अमरोहा
share
हीट वेव, डायरिया के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 20 बेड बढ़ाए

अमरोहा, संवाददाता। हीट वेव के खतरे को देखते हुए अलर्ट हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में मरीजों की जांच व इलाज की कवायद तेज कर दी है। जिला अस्पताल में लू लगने, डायरिया और डीहाईड्रेशन के मरीजों के लिए अलग से 20 बेड बढ़ाए गए हैं। वहीं सभी सीएचसी पर मरीजों को भर्ती करने के लिए अलग से चार-चार बेड का इंतजाम किया गया है।रफ्तार से चले लू के थपेड़ों के बीच मंगलवार को दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। पसीने से तरबतर लोग दिनभर गर्मी से बेहाल रहे। दिन में सुबह दस बजे के बाद से ही रफ्तार से चल रही हीट वेव के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीट वेव, डायरिया के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 20 बेड बढ़ाए

जिला अस्पताल में लू लगने, डायरिया और डीहाइड्रेशन के मरीजों की जांच और दवाओं के पर्याप्त इंतजाम के साथ मरीजों को भर्ती करने के लिए 20 बेड का अलग से इंतजाम किया गया है। इसके अलावा अस्पताल में दस बेड का कोल्ड वार्ड भी अलग से बनाया जाएगा। मंगलवार को इसकी भी तैयारी शुरू कर दी गई। वहीं जिले की आठों पीएचसी पर भी हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए अलग से चार-चार बेड की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को इनमें एसी लगाने के साथ ही मरीजों के इलाज के लिए दवाओं का इंतजाम किया गया। प्रभारी सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी सीएचसी पर भी जल्द ही कोल्ड रूम की व्यवस्था की जाएगी। इनमें लू लगने के मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीट वेव से निपटने को मेडिकल कॉलेज में अलग वार्ड तैयार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लू के थपेड़ों ने झुलसाया, पारा 42 पर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।