Eid-ul-Azha Appeal Guidelines for Sacrifice by Farmaan Miyan बरेली की दरगाह आला हजरत से खुले में कुर्बानी न करने की अपील, Bareily Hindi News - Hindustan
More

बरेली की दरगाह आला हजरत से खुले में कुर्बानी न करने की अपील

Bareily News - बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। दरगाह आला हजरत से जुड़े जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने ईद-उल-अजहा को लेकर अहम अपील की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष देशभर में ईद-उल-अजहा 28 मई को मनाई जाएगी। ईद की नमाज सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक अदा की जाएगी। कुर्बानी का सिलसिला 28 से शुरू होकर 30 मई तक जारी रहेगा।

Thu, 21 May 2026 04:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share
बरेली की दरगाह आला हजरत से खुले में कुर्बानी न करने की अपील

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। दरगाह आला हजरत से जुड़े जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने ईद-उल-अजहा को लेकर अहम अपील की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष देशभर में ईद-उल-अजहा 28 मई को मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक अदा की जाएगी, जिसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा। कुर्बानी का सिलसिला 28 से शुरू होकर 30 मई तक जारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इसीलिए सड़क पर नमाज पढ़ने से बचना चाहिए

कुर्बानी के लिए अपील

फरमान मियां ने कौम के लोगों से अपील की कि जानवरों की कुर्बानी खुले या सार्वजनिक स्थानों पर बिल्कुल न करें, बल्कि बंद और निर्धारित स्थानों पर ही करें। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जानवरों के अपशिष्ट पदार्थों को गड्ढा खोदकर जमीन में दफन किया जाए और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि खून सड़कों या नालियों में न बहे। सोशल मीडिया को लेकर भी उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जानवरों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखें।

कुर्बानी के दिन

फरमान मियां ने बताया कि इस्लामी माह की 10, 11 और 12 तारीख कुर्बानी के लिए निर्धारित हैं। छोटे जानवर एक व्यक्ति की ओर से कुर्बान किए जाते हैं, जबकि बड़े जानवर में अधिकतम सात लोग हिस्सेदारी कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।