नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिये निकाली गईं रैलियां
Kanpur News - भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पुखरायां और झींझक कस्बों में रैलियों का आयोजन किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक ताकत प्रदान करेगा और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की सराहना की।

कानपुर देहात/पुखरायां, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा ने बुधवार को भोगनीपुर के पुखरायां व रसूलाबाद के झींझक कस्बे में रैलियों का आयोजन किया गया। वहीं भाजपा के माती कार्यालय में प्रेस वार्ता करके अधिनियम से महिलाओं को बड़ी राजनीतिक ताकत हासिल होने की बात कही। सशक्त नारी सशक्त भारत को मजबूती प्रदान करने के लिए कैबिनेट मंत्री राकेश सचान एवं जिलाध्यक्ष रेणुका सचान के नेतृत्व में कार्यक्रम आहूत किया गया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करवाने के लिए देश के प्रधानमंत्री ने भी धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में सौरभ मिश्र, पालिकाध्यक्ष पूनम दिवाकर, कार्यक्रम सह संयोजक करूणा शंकर दिवाकर, मंडल मंत्री वैष्णवी अवस्थी, सभासद कल्पना यादव, उपमा, मीना दीक्षित, वंदना सचान, रिचा सचान, निधि, आरती, सीमा, पूनम, रन्नो, सीता देवी, उमा, बैजन्ती, रजनी, तारावती, सियादुलारी, रामप्यारी, दुर्गेशनंदनी, आकांक्षा, अंजनी, प्रभा, रमाकान्ती आदि रहीं।
वहीं झींझक में विधायक पूनम संखवार के नेतृत्व मे नारी शक्ति वंदन स्कूटी रैली करियाझाला मोड़ झीझक से नहरपुल तक निकाली गयी। इस दौरान लता तिवारी, सन्तोष प्रताप सिंह, प्रधान गणेश तिवारी,राजवीर सिह,बिपिन सिह, विभू राजपूत, अशोक कुमारी, सीडीपीओ निर्मला गौतम आदि रहे।पीएम मोदी ने महिलाओं को राजनीतिक ताकत देने का काम कियाराज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, विधायक पूनम शंखवार ने नारी शक्ति वंदना अधिनियम पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नारी शक्ति बंदन अधिनियम 2023 मील का पत्थर है। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने वाला है । जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं तो अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है। पिछले 10 सालों में 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 32 करोड़ महिलाओं के खाते खुले मुद्रा योजना में 68% महिलाएं लाभान्वित हुईं। स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण पहले ही दिया जा चुका है। अब यही प्रभाव सांसद और विधानसभाओं के स्तर पर दिखाई देगा। जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को घरों का स्वामित्व मिला है समय स्वास्थ्य और सम्मान तीनों स्तरों पर सशक्त बनाया है मोदी जी द्वारा महिला आरक्षण देश को समृद्ध बनाने में अग्रणी भूमिका एवं क्रांतिकारी बदलाव पैदा करेगा। विधायक पूनम संखवार ने कहा प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है। महिला नेतृत्व वाला विकास ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है नारी शक्ति बन्दन अधिनियम का क्रियान्वयन इस दृष्टि से साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पल है जो आने वाला समय में भारत के लोकतंत्र विकास के मॉडल को सशक्त बनाएगा। इस दौरान एडवोकेट ज्योति सिंह, एडवोकेट मंजू गुप्ता, एडवोकेट सरोज दीक्षित, डॉक्टर पारस पाण्डेय, साध्वी विमला गोपाल, उमा द्विवेदी दीपिका सेंगर आदि रहीं।नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिये निकाली गईं रैलियां-पुखरायां, झींझक में निकली स्कूटी रैलियां, माती में बताई खूबियांफोटो-15एकेबी 8 व 14परिचय-स्कूटी रैली निकालती जिलाध्यक्ष व पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करती राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष व विधायक।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन