BJP Kanpur South Celebrates 12 Years of Modi s Governance with Public Outreach Campaign केंद्र सरकार के 12 साल होने पर नागरिक सम्मान, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

केंद्र सरकार के 12 साल होने पर नागरिक सम्मान

Kanpur News - प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कानपुर दक्षिण ने श्याम नगर मंडल में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा पदाधिकारियों ने नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने विकास, सुशासन, और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की।

Sun, 14 June 2026 07:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
केंद्र सरकार के 12 साल होने पर नागरिक सम्मान

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कानपुर दक्षिण के श्याम नगर मंडल में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसके तहत भाजपा पदाधिकारियों ने प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सम्मानित लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला महामंत्री जसविंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी संजीव बेरी, निर्देश सिंह चौहान, सुषमा चौहान मौजूद रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सुपौल: राघोपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रबुद्ध नागरिकों का किया सम्मान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नरेंद्र मोदी सरकार के सफल 12 वर्षों की उपलब्धियां ऐतिहासिक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी राज के 12 वर्षों में देश में एतिसाहिक कार्य हुए: प्रेमचंद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।