BJP Celebrates Victory in Bengal with Festivities in Kanpur बंगाल में सरकार बनने पर भाजपाइयों ने बांटी झालमुड़ी, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

बंगाल में सरकार बनने पर भाजपाइयों ने बांटी झालमुड़ी

Kanpur News - कानपुर में भाजपा ने बंगाल में सरकार बनने की खुशी मनाई। भाजपा नेता राकेश तिवारी ने झालमुड़ी बांटी और सांसद रमेश अवस्थी ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव मनाया। उन्होंने बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को बधाई दी और विकास की उम्मीद जताई।

Sat, 9 May 2026 09:00 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
बंगाल में सरकार बनने पर भाजपाइयों ने बांटी झालमुड़ी

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बंगाल में भाजपा सरकार बनने की खुशी घंटाघर में उत्सव के रूप में मनाई गई। पश्चिम बंगाल से 100 दिन प्रवास के बाद लौटे भाजपा नेता राकेश तिवारी ने ओमपुरवा मंडल के चंद्रनगर में स्टाल लगा झालमुड़ी का वितरण किया। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने वहां शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की और सीएम को बधाई दी। भाजपाइयों ने घंटाघर चौराहे पर भारत माता प्रतिमा के समक्ष एकत्र होकर बंगाल के प्रथम भाजपा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण देखा। पूरे समय उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल की बहू-बेटियों ने 15 साल अत्याचार सहे हैं, राज्य में सत्ता परिवर्तन पर क्या बोलीं दिल्ली की CM रेखा गु्प्ता

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, भाजयुमो के क्षेत्रीय़ अध्यक्ष सुनील साहू, दक्षिण के अध्यक्ष शिव राम सिंह, मुकुंद मिश्रा, अनूप अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने जनता पर पुष्प वर्षा कर जीत की बधाई दी। यहां भी झालमुड़ी का वितरण किया गया। परमट मंदिर के बाहर भी झालमुड़ी बांटी गई। भाजपाइयों ने कहा कि बंगाल में विकास के साथ बदलाव की बयार जल्द दिखने लगेगी। दावा किया कि मातृ शक्ति के आक्रोश ने विपक्ष को राजनीतिक रूप से पराजित कर दिया। यहां अनुराग शर्मा सुनील साहू, अवध बिहारी शर्मा सुरेश गुप्त रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में शुभेंदु युग का शुभारंभ, राज्य में बीजेपी के पहले सीएम; कौन-कौन बना मंत्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।