delhi cm rekha gupta on west bengal new cm oath ceremony बंगाल की बहू-बेटियों ने 15 साल अत्याचार सहे, सत्ता परिवर्तन पर क्या बोलीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, Ncr Hindi News - Hindustan
More

बंगाल की बहू-बेटियों ने 15 साल अत्याचार सहे, सत्ता परिवर्तन पर क्या बोलीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को कोलकाता पहुंचकर पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की साक्षी बनीं। गुप्ता ने कहा कि मुझे बंगाल और वहां की बेटियों के लिए बहुत खुशी है, जिन्होंने पिछले 15 सालों तक अत्याचार सहे हैं। आज का दिन बंगाल के लिए एक नया सवेरा है।

Sat, 9 May 2026 01:44 PMSubodh Kumar Mishra एएनआई, कोलकाता
share
बंगाल की बहू-बेटियों ने 15 साल अत्याचार सहे, सत्ता परिवर्तन पर क्या बोलीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को कोलकाता पहुंचकर पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की साक्षी बनीं। बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभाला।

विकास और विश्वास का राज होगा

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझे बंगाल और वहां की बेटियों के लिए बहुत खुशी है, जिन्होंने पिछले 15 सालों तक अत्याचार सहे हैं। आज का दिन बंगाल के लिए एक नया सवेरा है। अब यहां विकास और विश्वास का राज होगा। रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में अब बंगाल से भ्रष्टाचार और अत्याचार का पूरी तरह खात्मा हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुभेंदु अधिकारी ने नहीं की शादी, कितनी है उनकी संपत्ति; बंगाल के नए CM को जानिए

भाजपा के शासनकाल की शुरुआत

पश्चिम बंगाल में भाजपा की विधायी दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लिया। इसके साथ ही राज्य में अब भाजपा के शासनकाल की शुरुआत हो गई। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शुक्रवार को ही कोलकाता पहुंच गए थे। समारोह में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

इससे पहले, शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पार्टी की एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल बीजेपी विधायक दल का नेता घोषित किया। शाह ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल बीजेपी विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करता हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं अग्निमित्रा पॉल? शुभेंदु के साथ लीं शपथ, बंगाल सरकार में बनीं मंत्री

सुवेंदु अधिकारी ने आभार जताया

घोषणा के तुरंत बाद सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की और राज्य में बीजेपी की सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया। दिलीप घोष, लॉकेट चटर्जी और तापस रॉय सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी के साथ लोक भवन गए। सुवेंदु ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।

अपनी नियुक्ति के बाद पत्रकारों से बात करते हुए चुने गए सीएम ने कहा कि मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष और अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से मुझे विधायक दल का नेता चुना गया है। मुझे सभी विधायकों का समर्थन मिला है। बीजेपी में लोकतंत्र है। हम चुनाव के दौरान संगठन और जनता के लिए बीजेपी द्वारा किए गए वादों को पूरा करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवा कुर्ते में खुद शुभेंदु, ऊपर से योगी ने चढ़ा दिया अपना रंग;BJP ने दिया संदेश

अधिकारी ने 2026 के चुनावों में नंदीग्राम और भवानीपुर, दोनों सीटें जीतीं। 2021 के नंदीग्राम चुनाव को दोहराते हुए इस बार उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर से 15000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।