नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य रैली
Kannauj News - -महिलाओं ने दिखाई एकजुटताछिबरामऊ, संंवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने नगर में जोरदार रैली निकालकर

छिबरामऊ, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाओं ने नगर में जोरदार रैली निकालकर जन जागरण किया। विकास खंड कार्यालय में एकत्र हुई महिलाओं की रैली को विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल महिलाएं उत्साह से नारे लगा रही थीं। रैली का समापन तिरंगा तिराहे पर हुआ। यहां विधायक अर्चना पांडेय ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा आज का यह दिन भारतीय नारी के लिए ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पास हुआ नारी शक्ति वंदन अधिनियम लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण सुनिश्चित करेगा।
यह कानून केवल सीटें नहीं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएगा। हमारी माताएं-बहनें अब गांव-शहर, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर सीधे प्रभाव डाल सकेंगी। मोदी जी ने नारी शक्ति को सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि सशक्तिकरण का हथियार बनाया है। आज हम सभी को संकल्प लेना है कि इस आरक्षण कां सही उपयोग कर हम नई भारत की रचना करेंगी। जहां बेटियां सपने नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करने वाली शक्ति बनेंगी। भाजपा हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। आइए, हम सब मिलकर इस अधिनियम को सफल बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर कार्यक्रम की जिला संयोजक बबीता सिंह, संयोजक एवं जिला मंत्री अरुणा शाक्य, संध्या त्रिपाठी, उषा उपाध्याय, सुनीता त्रिपाठी, सुनीता दुबे, राधा दुबे, रेखा पांडे, शशि देवी, रत्नेश देवी, अनीता, सुनीता, नेहा, अर्चना गुप्ता, बबली, धिवदेवी चौहान, शोभना दुबे, रिंकी दुबे, उमा शर्मा, सावित्री पांडेय, अर्चना पांडेय, मोहिनी दुबे व रचना मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन