ट्रांसफार्मर फुंकने से 35 घरों में अंधेरा, गर्मी में लोग परेशान
Kannauj News - ताहपुर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से 35 घरों और दुकानों की बिजली कट गई है। ग्रामीण दो दिनों से गर्मी में अंधेरे में हैं। बिजली विभाग को कई बार सूचित किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण जल्द ट्रांसफार्मर बदलने और बिजली बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

ताहपुर गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से करीब 35 घरों और दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। भीषण गर्मी के बीच दो दिनों से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया, जिससे पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। ताहपुर निवासी पृथ्वीराज सक्सेना, रामनरेश पटेल, शिवम शुक्ला और पप्पू समेत अन्य लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। दिन में तेज धूप और रात में उमस भरी गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिली है, जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन