ट्रांसफॉर्मर जलने से लोग गर्मी से बेहाल
Gangapar News - ट्रांसफार्मर जलने से लोग परेशान, दिनचर्या अस्त-व्यस्त मेजा। विद्युत उपकेन्द्र से संबधित सलैया खुर्द गांव में स्थित दस केवीए का ट्रांसफार्मर दस दिनों

विद्युत उपकेन्द्र से संबधित सलैया खुर्द गांव में स्थित दस केवीए का ट्रांसफॉर्मर दस दिनों से जला पड़ा है। जिसे आज तक बदला नहीं जा सका। उपभोक्ताओं ने जले ट्रांसफॉर्मर के बदले नए ट्रांसफॉर्मर दिलाए जाने के लिए विधायक राजमणि कोल से भी बात की, लेकिन बात नहीं बन सकी। आश्वासन के अलावा कुछ न हो सका। सलैया खुर्द के पूर्व प्रधान बालकृष्ण उपाध्याय, हरिश्चन्द्र तिवारी, लालमणि सिंह, आलोक कुमार सहित कई ने बताया कि उनकी बस्ती में बिजली आपूर्ति के लिए दस केवीए का टांसफॉर्मर लगाया गया है, जो 10 अप्रैल को जल गया। इसकी जानकारी लालतारा उपकेन्द्र के जेई आशीष कुमार को दी, लेकिन वह स्टोर से ट्रांसफॉर्मर नहीं मंगा सके।
लोगों का कहना है, इस भीषण गर्मी में वैसे ही पाठा का इलाका झुलस रहा है, ऐसे में दस दिन से बिजली न होने से इस भीषण गर्मी में परेशानी बढ़ गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन