क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, लोगों में आक्रोश
Azamgarh News - रानी की सराय में भीषण गर्मी के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। ओवरलोडिंग के कारण रातभर बिजली बार-बार गुल हो रही है। चार दिन पहले जला ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं बदला गया है, जिससे बाजारवासियों में आक्रोश है। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लोग परेशान हैं।

रानी की सराय। भीषण गर्मी में क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। गर्मी के चलते शाम होते ही ओवरलोड के चलते पूरी रात तक पल-पल में बिजली ट्रीप करने से गुल हो जा रही है। जीगोदाम में ट्रांसफार्मर चार दिन पूर्व जल गया। उक्त जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से बाजार वासी बिलबिला उठे हैं। जबकि बिजली विभाग के कर्मी चैन की नींद सो रहे हैं। गर्मी का दबाव बढ़ते ही बिजली विभाग भी मनमानी पर उतार आया है। जेई की लापरवाही से कर्मचारियों के भरोसे उपकेंद्र चल रहा है। ऊजी गोदाम क्षेत्र के विनोद कुमार, राकेश कुमार, विजय, रमेश आदि ने कहा कि सूचना देने के बाद भी जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन