Political Clash Over Nari Shakti Vandan Act SP Protests Against BJP s Alleged Double Standards नारी शक्ति वंदन पर नहीं थम रहा सियासी घमासान, सपा का प्रदर्शन, Kannauj Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन पर नहीं थम रहा सियासी घमासान, सपा का प्रदर्शन

Kannauj News - समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर टकराव बढ़ रहा है। सपा नेत्री पूजा वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और भाजपा पर महिलाओं के मुद्दों पर ध्यान न देने का आरोप लगाया। सपा नेताओं ने कहा कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो वे गांव-गांव विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Sat, 25 April 2026 10:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share
नारी शक्ति वंदन पर नहीं थम रहा सियासी घमासान, सपा का प्रदर्शन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सपा भाजपा में जारी सियासी टकराव अब बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को समाजवादी पार्टी के बैनर तले जिलाध्यक्ष कलीम खान की अध्यक्षता और पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल की पुत्रवधु, सपा नेत्री पूजा वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता जानबूझकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव का पुतला दहन कर जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द के खिलाफ बताते हुए सपा ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने की पदयात्रा

प्रदर्शन के दौरान पूजा वर्मा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर विफल रहने के बाद अब भाजपा ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा की मंशा स्पष्ट नहीं है, एक ओर महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर इसे परिसीमन जैसी शर्तों से जोड़कर लागू करने में देरी की जा रही है। जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे और वरिष्ठ नेता जय कुमार तिवारी बऊअन ने भाजपा पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। वहीं प्रदेश सचिव आकाश शाक्य और सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिला आरक्षण की समर्थक रही है और उसकी मांग है कि इसका लाभ पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं तक भी समान रूप से पहुंचे। सपा नेता यश कुमार दोहरे, शशिमा सिंह दोहरे और जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव ने भाजपा पर महिलाओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार गंभीर होती तो कानून को तत्काल लागू करती। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शांति भंग करने वाले तत्वों पर कार्रवाई नहीं की तो कार्यकर्ता गांव-गांव विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान एडवोकेट अनिल पाल, नेम सिंह यादव, अंशु पाल, टिंकू पाल, यशवीर भदौरिया, आरिफ जमा, राजू यादव, विवेक पाल, गुफरान अहमद, कल्लू नेता, अजय कश्यप, कुसुम यादव, अनुराधा यादव, संगीता पाण्डेय, मसूद अहमद भुट्टो, सोनम यादव, अनुपूर्णना राजपूत, तुफैल अहमद, गुलशाद अहमद और रजनी बेरिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष ने नहीं पारित होने दिया नारी शक्ति वंदन अधिनियम: शर्मा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अखिलेश चाहते हैं 11 साल इंतजार करें महिलाएं, राज्यमंत्री असीम अरुण का सपा प्रमुख पर हमला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।