UP Weather: यूपी में आज से 7 मई तक आंधी-पानी का अलर्ट, पाकिस्तान से आया विक्षोभ
लगातार चल रहीं दक्षिण पूर्वी हवाओं ने प्रदेश में इसी हफ्ते अच्छी बारिश के संकेत दे दिए हैं। रविवार रात से ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जो सुबह तक बना रहेगा। लगातार 7 मई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तरी पाकिस्तान से आ रहे विक्षोभ के बेहद सशक्त होने का पूर्वानुमान किया है।

UP Weather Update : मई महीने में होने वाली बारिश के दौरान वैसी ही हवाएं चल रही हैं जैसी मानसून में चलती हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरी पाकिस्तान से आ रहे विक्षोभ के बेहद सशक्त होने का पूर्वानुमान किया है। सोमवार यानी चार मई से लेकर सात मई तक पूरे उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ आंधी-पानी की संभावना जताई है। ऑरेंज से यलो अलर्ट जारी किया गया है।
लगातार चल रहीं दक्षिण पूर्वी हवाओं ने प्रदेश में इसी सप्ताह अच्छी बारिश के संकेत दे दिए हैं। यहां तक कि रविवार रात से ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जो सुबह 08:30 बजे तक बना रहेगा। इसके बाद भी लगातार सात मई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। माना जा रहा था कि यह पश्चिमी विक्षोभ कोई खास असर नहीं करेगा लेकिन पहले दिन 13 राज्यों में अलर्ट किया गया है। विक्षोभ के दस्तक देने से पूर्व रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से अभी भी 4.0 डिग्री कम है। 30 अप्रैल से अब तक यह लगातार सामान्य से कम चल रहा है।
न्यूनतम पारा बादलों की आवाजाही के कारण 25.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके बावजूद तेज गर्मी का अहसास नहीं रहा। दक्षिण पूर्वी हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई। कुछ देर तो ऐसा लगा कि आंधी-पानी की संभावनाएं बन रही हैं लेकिन फिर रफ्तार कमजोर पड़ गई। अधिकतम नमी 65 और न्यूनतम 40 प्रतिशत के बीच फर्राटा हवाओं से तपिश नहीं हो सकी। धूप में तेजी रही लेकिन इतनी नहीं कि गर्मी का अहसास कराती। हीट इंडेक्स भी अधिक नहीं बढ़ा। प्री मानसून में माह की शुरुआत से ही पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं। पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से आर्द्रता लाती हैं। विक्षोभ आने के बाद नमी से बरसने वाले बादल बनते हैं। पॉकेट में बादल बनने से खूब गरज चमक होती है।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान से आ रहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश में लगातार चार दिनों तक आंधी-पानी से प्रभावित करता रहेगा। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक इसका अलर्ट जारी किया गया है। सात मई तक लगातार पूरे प्रदेश में फिलहाल ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंचलिक केंद्र ने भी इसकी पुष्टि की है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि आंधी-पानी का सिलसिला इस बार तीन से चार दिन चल सकता है। अभी तक की गतिविधियों के अनुसार कानपुर में भी आंधी-पानी की संभावनाएं बनी रहेंगी। सात मई को प्रदेश के उत्तरी हिस्से में संभावना अधिक है।




साइन इन