kal ka mausam kaisa rahega up weather forecast imd alert may 31 rain lucknow kanpur prayagraj varanasi gorakhpur storm कल का मौसम कैसा रहेगा 31 मई: संडे को यूपी के 56 जिलों में बारिश, बिजली कड़कने; तेज आंधी का अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कल का मौसम कैसा रहेगा 31 मई: संडे को यूपी के 56 जिलों में बारिश, बिजली कड़कने; तेज आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए यूपी के कई हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी, बिजली कड़कने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 31 मई के बाद इस सिस्टम में कमी आएगी और जून के पहले हफ्ते से तापमान में दोबारा 6 से 8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Sat, 30 May 2026 08:46 PMAjay Singh मुख्य संवाददाता, लखनऊ
share
कल का मौसम कैसा रहेगा 31 मई: संडे को यूपी के 56 जिलों में बारिश, बिजली कड़कने; तेज आंधी का अलर्ट

Kal ka Mausam : उत्तर प्रदेश में बेमौसम आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर फिलहाल रविवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने, बिजली कड़कने और वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इस आंधी-पानी के कारण शनिवार को पूरे प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण लू से बड़ी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 31 मई के बाद इस सिस्टम में कमी आएगी और जून के पहले सप्ताह से तापमान में दोबारा 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

आईएमडी लखनऊ के अनुसार शनिवार को बहराइच में सबसे ज्यादा 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 12.2 मिमी, लखीमपुर खीरी में 5.0 मिमी और नजीबाबाद में 3.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय मौसम में बदलाव की मुख्य वजह मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का घेरा (चक्रवाती परिसंचरण) है। इससे होकर आंध्र प्रदेश के तट तक एक ट्रफ लाइन (द्रोणी) जा रही है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली पुरवा हवाएं निचले वायुमंडल में जमा हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर मौजूद पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊपरी वायुमंडल से सूखी और ठंडी पछुआ हवाएं आ रही हैं। जब ये दोनों विपरीत स्वभाव वाली हवाएं आपस में टकरा रही हैं, तो आसमान में घने बादल बन रहे हैं और गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश की स्थिति पैदा हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी: बहुचर्चित गनर मर्डर केस में 8 को उम्रकैद की सजा, 1-1 लाख का जुर्माना भी

कल इन जिलों में रहेगी आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने रविवार को लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा सहित इनके आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीएम की रिपोर्ट पर बड़ा ऐक्शन, युवाओं के भविष्य से खेलने वाले 6 सेंटर ब्लैकलिस्ट
ये भी पढ़ें:UP : कनेक्टिविटी और रफ्तार को नया आयाम, CM ने इन 3 एक्सप्रेसवे के लिए दिया आदेश
ये भी पढ़ें:UP : ग्राम पंचायतों के साढ़े 7 लाख सदस्यों का कार्यकाल खत्म, प्रधान बने प्रशासक

इन प्रमुख जिलों में मौसम हुआ ठंडा

तेज हवाओं और बरसात के कारण शनिवार को यूपी के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। इटावा में अधिकतम तापमान सामान्य से रिकॉर्ड 9.9 कम होकर 32.6 डिग्री पर पहुंच गया। बांदा व हमीरपुर जिलों में पारा सामान्य से 7.4 और 7.2 डिग्री नीचे गिरकर 36.2 और 35.2 डिग्री दर्ज हुआ। झांसी व आगरा में भी पारा सामान्य से 7.2 डिग्री कम होकर 36.9 और 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।