kal ka mausam kaisa rahega 3 june 2026 imd alert rain thunderstorms forecast up districts UP Weather : यूपी के कई जिलों में होगी बारिश, आंधी के भी आसार; मौसम विभाग की भविष्यवाणी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather : यूपी के कई जिलों में होगी बारिश, आंधी के भी आसार; मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर इसकी गति 100 नॉट के आसपास बनी हुई है। यह कैस्पियन सी से बहुत तेजी से नमी ले आती है और बादलों के बन जाने के कारण आंधी पानी शुरू होता है। विक्षोभ के दौरान जितनी नमी मिलती है, उतना ही यह प्रभावशाली हो जाता है।

Tue, 2 June 2026 09:29 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर/ वाराणसी
share
UP Weather : यूपी के कई जिलों में होगी बारिश, आंधी के भी आसार; मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Kal Ka Mausam : उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तीन जून को भी आंधी-बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग खत्म हो गया है लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जारी है। इसके अतिरिक्त राजस्थान समेत बिहार व अन्य राज्यों में भी आंधी-पानी का दौर पांच से छह जून तक बना रहेगा। 12.6 किमी ऊंचाई पर बनी पश्चिमी जेट स्ट्रीम आंधी-तूफान का बड़ा कारण मानी जा रही है। कानपुर में मानसून के चार से पांच दिन देरी की भी संभावना है।

जेट स्ट्रीम लगातार मौसम को प्रभावित कर रही है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 12.6 किमी की ऊंचाई पर इसकी गति 100 नॉट के आसपास बनी हुई है। यह कैस्पियन सी से बहुत तेजी से नमी ले आती है और बादलों के बन जाने के कारण आंधी पानी शुरू हो जाता है। विक्षोभ के दौरान जितनी नमी मिलती है, उतना ही यह प्रभावशाली हो जाता है। नमी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार आ रही है। पूर्वी हवाएं भी चल रही हैं जो मंगलवार को थम गईं। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी के पूर्वी हिस्से को छोड़ शेष कई राज्यों में बने रहने की संभावना है। ऐसे विक्षोभ के कारण मानसून के आने में भी देरी होती है। कानपुर के लिए अब इसका अनुमान 25 से 30 के बीच बताया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी : बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली है गुड न्यूज, जल्द वापस हो सकता है ये आदेश

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि केरल तट पर मानसून चार दिन लेट हो गया है। अभी यह चार जून से पहले नहीं पहुंचेगा। इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा। कानपुर में भी इसके 30 जून से पहले आने की संभावना कम है। जेट स्ट्रीम पश्चिमी विक्षोभ को मजबूत कर रही है जिससे पूरे देश का मौसम प्रभावित है। यह अपने साथ नमी ला रही है।

पूर्वांचल के कई जिलों में बदला मौसम, बारिश से मिली राहत

गाजीपुर, सोनभद्र समेत पूर्वांचल के आठ जिलों में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह और दोपहर तक तेज धूप तथा उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन दोपहर बाद कई स्थानों पर बारिश, बूंदाबादी और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP : राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के तबादले की नीति जारी, मंत्री को मिला ये अधिकार
ये भी पढ़ें:यूपी में एंटी करप्शन टीम का ऐक्शन जारी, अब इस जिले में बेटे संग पकड़ाया कर्मचारी
ये भी पढ़ें:HIV पॉजिटिव मकान मालिक ने किराएदार से रेप किया, UP में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी

आजमगढ़, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, मऊ, जौनपुर और भदोही में मौसम में बदलाव देखने को मिला। चंदौली के नौगढ़ और चकिया क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश हुई। आंधी के कारण करीब 150 गांवों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। वाराणसी में दिन में धूप रही, लेकिन शाम को आंधी के साथ मौसम बदल गया। सोनभद्र में दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस से राहत मिली। गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर में शाम को कहीं झमाझम बारिश तो कहीं हल्की बारिश हुई। जबकि बलिया और मऊ के कई क्षेत्रों में बूंदाबादी दर्ज की गई। भदोही में सुबह बादल छाए रहने और हल्की फुहार पड़ने से मौसम खुशनुमा रहा, हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। वहीं मिर्जापुर में दिनभर तीखी धूप का असर बना रहा। मौसम में आए इस बदलाव के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पूर्वांचल के कई क्षेत्रों में आंशिक बादल, तेज हवाएं और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।