85 year old woman raped by hiv positive landlord in uttar pradesh HIV पॉजिटिव मकान मालिक ने किराएदार से रेप किया, यूपी में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

HIV पॉजिटिव मकान मालिक ने किराएदार से रेप किया, यूपी में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी

हाथरस शहर के एक इलाके में 85 साल की वृद्धा करीब 40 साल से एक कमरे में किराये पर रहती है। वृद्धा ने काफी साल पहले अपने देवर के बेटे को गोद लिया था लेकिन कई सालों से वह भी अपनी हाल चाल लेने के लिए नहीं आया है। मोहल्ले के लोग ही वृद्धा को खाना पीना देते थे और वहीं देखरेख करते हैं।

Mon, 1 June 2026 09:36 PMAjay Singh कार्यालय संवाददाता, हाथरस
share
HIV पॉजिटिव मकान मालिक ने किराएदार से रेप किया, यूपी में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी

UP News : उत्तर प्रदेश के हाथरस के कोतवाली गेट इलाके में रविवार की रात एचआईवी पीड़ित मकान मालिक ने 85 साल की वृद्धा किरायेदार के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित वृद्धा की हालत नाजुक है। उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

शहर के एक इलाके में 85 साल की वृद्धा करीब चालीस साल से एक कमरे में किराये पर रहती है। वृद्धा ने काफी साल पहले अपने देवर के बेटे को गोद लिया था, परन्तु काफी सालों से वह भी अपनी हाल चाल लेने के लिए नहीं आया है। मोहल्ले के लोग ही वृद्धा को खाना पीना देते थे और वहीं देखरेख करते हैं। वृद्धा के बराबर ही एक कमरे में मकान मालिक अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ रहता है। आरोप है कि रविवार की रात को एचआईवी पीड़ित मकान मालिक ने वृद्धा को उसी के कमरे में दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। अधिक खून बहने और दर्द के कारण पूरी रात वृद्धा तड़पती रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी को ग्राइंडर से बेरहमी से काटा, फिर यूट्यूब पर पढ़ा फांसी का कानून

सुबह आरोपी युवक की पत्नी ने वृद्धा की चीख पुकार की आवाज सुनी तो पुलिस को फोन कर दिया। हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस वृद्धा को जिला अस्पताल लेकर आई, मगर वृद्धा का खून बहना बंद नहीं हो रहा था। डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने के कारण उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी नशे का आदी है। वर्ष 2023 में वह चोरी के आरोप में जेल जा चुका है।

वृद्धा के साथ वारदात से लोग दुखी और हैरान

85 साल की उम्र में जब इंसान को दूसरों के सहारे की जरूरत पड़ती है, शरीर तमाम स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा होता है तब एक महिला से रेप की घटना ने लोगों को अंदर तक हिला दिया है। लोग ऐसे अपराधों को लेकर बेहद चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि मासूम बच्चियों से लेकर वृद्धा तक को गंदी सोच और हवस का शिकार बनाने में दरिंदे संकोच नहीं कर रहे हैं। ऐसे दरिंदों का समाज में होना सबके लिए खतरनाक है। नतिनी-बेटी से लेकर मां और दादी की उम्र तक की महिलाओं के साथ ऐसे अपराध करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम, 2 जून: UP में गरजेंगे बादल, 4 जिले छोड़ बाकी प्रदेश में रहेगी राहत
ये भी पढ़ें:पूरे यूपी में आज से 7 जून तक अभियान, यह काम करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा मौका
ये भी पढ़ें:राजीव कृष्ण बने स्थायी DGP, यूपी में 4 साल बाद इस पद पर हुई परमानेंट नियुक्ति

क्या बोली पुलिस

उधर, इस घटना के बारे में हाथरस के सीओ सिटी हिमान्शु माथुर ने बताया कि पड़ोसी महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। वृद्धा का अलीगढ़ मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।