जंगलराज खत्म होना चाहिए, आजम खान ने बिहार चुनाव में नहीं जाने की वजह भी बताई
समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया है। उन्होने कहा कि बिहार से जंगलराज खत्म होना चाहिए। उन्होंने बिहार चुनाव में नहीं जाने की वजह भी बताई ।

बिहार चुनाव को लेकर सपा नेता मोहम्मद आजम खान ने कहा कि मुझे अफसोस है कि तबीयत तो कम सुरक्षा कारणों से नहीं जा सका। क्योंकि वहां कहा जा रहा है जंगलराज है, जंगलराज खत्म होना चाहिए और हम जैसे लोगों को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने जज्बाती नारे पर कहा कि किसी बहलावे पर लोग अपनी ताकत दिखाने की भूल न करें। उन्होंने कहा कि कानून की बालादस्ती होने के साथ ही अदालतों में इंसाफ होना चाहिए। सीबीआई, ईडी, आईटी,पुलिस का नाजायज इस्तेमाल न होकर अदालतों को इंसाफ करने की छूट हासिल होनी चाहिए।
इससे पहले नवादा और बांका में आयोजित चुनावी जनसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने तेवर दिखाए। महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए प्रचार में पहुंचे पूर्व सीएम ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद के लिए सभी में एक अलग ही उत्साह और लगाव दिख रहा है। आप सब उन्हें मुख्यमंत्री बनाएं, वह नया बिहार बनाएंगे।
अखिलेश बोले- आपलोग वैकेंसी करके तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले
अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनावों के दरम्यान चार सौ पार का दावा करने वालों को हमने रोका, अन्यथा वह आम्बेडकर जी का संविधान बदल देते। आज आपके पास मौका है। अवध में हमने हराया, मगध में आपलोग भाजपा और उनकी टीम को हराएंगे, यह आप सभी का जोश बता रहा है। भाजपा वाले कहते हैं कि बिहार में वैकेंसी नहीं है, तो आपलोग वैकेंसी करके तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले लें। उन्होंने कहा कि नीतीशनीत एनडीए सरकार ने अभी ऐन चुनाव के वक्त 10 हजार रुपए दिए हैं, जो उस 15 लाख रुपए की पहली किस्त के रूप में शुरुआत है, जिसका वादा मोदी जी ने किया था। इस सरकारी रिश्वत के जाल में फंसना नहीं है।
बीजेपी वाले घबराकर तेजस्वी के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे
अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों का पारले-जी बिस्कुट का पैकेट भी और छोटा हो गया। सोना की महंगाई की चर्चा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो विश्व गुरु अपने आप को बोल रहे हैं, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी खुद को कह रहे हैं, अमेरिका उन्हें समय-समय पर समझा रहा है। इस बार बिहार की जनता बंडलबाजों को बिहार में घुसने नहीं देगी। बीजेपी वाले घबराकर तेजस्वी के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लालटेन वाले आपके पुराने साथी हैं जो आपको हक और सम्मान दिलाएंगे। आपके सामाजिक स्तर को बढ़ाएंगे। आपको नौकरी देंगे। जीविका को 30 हजार महीना मिलेगा और गरीब महिलाओं को 2500 रुपए महीना देने का काम करेंगे।




साइन इन