The young man who filed a case against Azam Khan received death threats over the phone, telling him to leave Rampur; FIR आजम खान पर केस दर्ज कराने वाले युवक को फोन पर मिली धमकी, रामपुर छोड़ने के लिए कहा; FIR, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आजम खान पर केस दर्ज कराने वाले युवक को फोन पर मिली धमकी, रामपुर छोड़ने के लिए कहा; FIR

सपा नेता आजम खान पर केस दर्ज कराने वाले युवक को फोन पर धमकी मिली है। आरोपी ने 24 घंटे में रामपुर छोड़ने के लिए कहा है। गंज पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही फोन करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Wed, 5 Nov 2025 08:32 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
आजम खान पर केस दर्ज कराने वाले युवक को फोन पर मिली धमकी, रामपुर छोड़ने के लिए कहा; FIR

यूपी रामपुर में गंज थाना क्षेत्र में सपा नेता आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति को फोन पर धमकी मिली है। आरोपी ने 24 घंटे में रामपुर छोड़ने के लिए कहा है। गंज पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही फोन करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है।

गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर निवासी अबरार हुसैन ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ 17 अगस्त 2022 को मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि आजम खां और उनके साथी वादी के घर में घुसे थे। इसके अलावा एक मुकदमा और दर्ज कराया गया था। दोनों कोर्ट में चल रहे हैं। आरोप लगाया कि एक नवंबर को उसके पास फोन पर एक नंबर से कॉल आई। फोन उठाने पर आरोपी ने कहा कि 24 घंटे में रामपुर छोड़ दो इसमें फायदा है। इस पर पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने तहीरर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली थी, उसी तहरीर के आधार पर फोन नंबर दर्ज करते हुए मुकदमा लिखा गया है। नंबर की सीडीआर निकाली जा रही है, जिससे आरोपी की पहचान की जा सके।

एक बार पहले भी हो चुका है हमला

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां पर मुकदमा दर्ज कराने वाले अबरार हुसैन पर अप्रैल माह में जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में अबरार हुसैन कपड़े उतार कर एसपी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उस दौरान उनका आरोप था कि कुछ लोग काले रंग की कार में आए और उन्होंने उनके साथ मारपीट की। मुझसे आजम खां पर दर्ज मुकदमे वापस लेने को कहा और बुरी तरह से पीटा। तब अबरार हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DSP के बेटे की 200 करोड़ के रिसॉर्ट में शाही शादी, शामिल हुए थे कई अफसर और नेता
ये भी पढ़ें:योगी ने पहला दीप जलाकर देव दीपावली का किया शुभारंभ; 25 लाख दीयों से जगमगाई काशी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।