40 डिग्री के साथ आया बैशाख, बेचैन हो उठी रात
Jhansi News - झांसी में सूरज की गर्मी ने 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचकर लोगों को घरों में कैद कर दिया। मंगलवार सुबह से ही तापमान बढ़ना शुरू हुआ। दोपहर में धूप की तीव्रता से लोग परेशान हो गए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव होगा।

झांसी। दो दिनों से चढ़ाई कर रहा सूरज आग उगलने लगा है। मंगलवार बैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी 40 डिग्री सेंटीग्रेट के साथ आई। टनटनती सूरज ने तंग गलियों से लेकर पॉश कॉलोनियों तक सन्नाटा खींच दिया। बंदे घरों में कैद रहे। वहीं रानी का शहर झांसी को झुलसाता दिखा। न्यूनतम पारा 22 डिग्री होने की वजह से रात भी वेचैनी भरी रही। मंगलवार सुबह 5.55 पर सूर्योदय हुआ। आहिस्ता-आहिस्ता सूरज ने उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया। सुबह 10.30 बजते ही अधिकतम ताप 33 डिग्री के करीब पहुंच गया। दोपहर 12 बजे सूरज पूरे रौ में नजर आया। हर तरफ धूप की हनक दिख थी।
तमतमाए सूरज ने बुंदेलों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। ढाई बजे के करीब पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया। आकाश से बरस रही आग से मकानों की छतें तप उठीं। कमरे भी भभकने लगे। एक पहर बाद कूलर-पंखे भी जवाब दे गए। कच्चे मकानों में प्रचंड गर्मी महसूस हुई। शाम को 6.38 बजे सूर्यास्त हुआ। लेकिन, शाम सात बजे तक बंद घरों से निकलने की हिम्मत जुटा सके। देर रात तक गर्म हवाएं महसूस हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों अधिकतम व न्यूनतम ताप में उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन