जला ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Sonbhadra News - बभनी के रम्पाकुरर गांव में डेढ़ माह से जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। गर्मी में बिजली न होने से ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बिजली विभाग के टोल-फ्री नंबर पर कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भी मदद की मांग की।
बभनी,हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के छत्तीसगढ़ सीमा से सटे रम्पाकुरर गांव में डेढ़ माह से जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने संबंधितों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही जले ट्रांसफार्मर को बदले जाने की मांग की। बभनी विकास खंड के रम्पाकुरर गांव बाजार में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर करीब डेढ़ माह से जला पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत विभागीय टोल फ्री नंबर पर कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस भीषण गर्मी में बिजली न होने से ग्रामीणों का बुरा हाल है।
वहीं बिजली न रहने से ग्रामीणों को रात अंधेरे में गुजारने को विवश होना पड़ रहा है। बिजली न रहने से जहां आवश्यक कार्य बाधित पड़े हैं वहीं पेयजल सुविधा और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी पूरी तरह से ठप पड़े हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बिजली विभाग के टोल-फ्री नंबरों पर तीन बार शिकायत दर्ज कराई है। बावजू इसके समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवाए जाने की मांग की है। इस मौके पर रामकरन, रामनरायण, फिरोज अहमद, राम किशुन, विकास, अजय कुमार, राम आधार, रामा, लालचन्द्र, राम-लखन, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ शिवम गुप्ता से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर जल्द ही बदल दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन