Heat Wave Yellow Alert in Eastern Uttar Pradesh by IMD पारा फिर 40 पर, उमसभरी गर्मी से लोग परेशान, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

पारा फिर 40 पर, उमसभरी गर्मी से लोग परेशान

Kanpur News - भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। आईएमडी ने 10 जिलों में प्रतिकूल मौसम की संभावना जताई है। आगे बारिश की संभावना नहीं है और तापमान में वृद्धि जारी रहने की संभावना है।

Sat, 18 April 2026 07:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
पारा फिर 40 पर, उमसभरी गर्मी से लोग परेशान

कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हीट वेव का यलो अलर्ट घोषित किया है। यह चेतावनी सोमवार तक के लिए जारी की गई है। शनिवार को सीएसए कृषि विश्वविद्यालय में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बढ़ी नमी के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली-पश्चिमी यूपी तक रहने के कारण पूर्वी यूपी को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने पूरे पूर्वी यूपी के लिए यलो अलर्ट दिया है जबकि आंचलिक केंद्र ने 10 जिलों में प्रतिकूल मौसम की संभावना जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल का मौसम 19 अप्रैल: UP में इन तीन दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव की चेतावनी; जानें अन्य राज्यों का मौसम

कानपुर में आठ अप्रैल से लगातार बढ़ रहे तापमान में शनिवार को वृद्धि तो नहीं हुई लेकिन यह शुक्रवार के बराबर रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। अप्रैल माह का सर्वाधिक पारा है जो लगातार दूसरे दिन बना रहा। एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा था। रात के तापमान में भी वृद्धि हो रही है। पारा 19.4 से 20.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह अभी भी सामान्य से कम है। आठ से अधिक जिलों में शुक्रवार को पारा 40 के पार था। बांदा का 45.4 डिग्री था। कानपुर में नमी 51 फीसदी हो जाने के कारण उमस अधिक रही।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा के अनुसार तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उमस भरी गर्मी जारी रहेगी। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। विक्षोभ के गुजरने के बाद तेजी से तापमान चढ़ेगा।तापमान पर एक नजरअप्रैल अधिकतम न्यूनतम12 35.6 18.213 36.0 19.014 37.2 16.815 38.2 20.216 39.0 18.817 40.0 19.4

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।