Jhansi Deputy Commissioner Prabha Bhandari faces disproportionate assets case, black money worth Rs 43 lakh found डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी पर आय से अधिक संपत्ति का केस, सामने आई 43 लाख की काली कमाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी पर आय से अधिक संपत्ति का केस, सामने आई 43 लाख की काली कमाई

घूसखोरी में गिरफ्तार सीजीएसटी झांसी की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया। जांच में 43 लाख रुपये की काली कमाई सामने आई है।

Wed, 20 May 2026 07:41 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी पर आय से अधिक संपत्ति का केस, सामने आई 43 लाख की काली कमाई

UP News : सीबीआई ने 0 लाख की घूसखोरी के मामले में गिरफ्तार सीजीएसटी झांसी की तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है। जांच के लिए निर्धारित अवधि में 43 लाख रुपये की काली कमाई सामने आई है।

सीबीआई ने झांसी में 70 लाख की घूसखोरी के मामले में पकड़ी जा चुकीं केंद्रीय वस्तु व सेवा कर (सीजीएसटी) विभाग की तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी के विरुद्ध एक और मुकदमा दर्ज किया है। जांच में आय से अधिक संपत्ति जुटाने की दोषी पाई गईं प्रभा भंडारी के विरुद्ध सीबीआइ लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जांच के लिए निर्धारित अवधि में उनके पास आय से 43 लाख रुपये की अधिक संपत्ति पाई गई। आरोपी महिला आईआरएस अधिकारी को सीबीआई ने पिछले वर्ष दिसंबर में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

सीबीआई के अनुसार आरोपी प्रभा भंडारी की झांसी में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनाती के दौरान एक जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2025 के मध्य की आय और व्यय की जांच की गई। इस अवधि में उन्होंने अपने नाम कुल 88.51 लाख रुपये की संपत्ति जमा की और इस अवधि के दौरान उन्होंने अपनी कुल आय 90.48 लाख रुपये के मुकाबले 46.61 लाख रुपये खर्च किए। इस तरह जांच के लिए निर्धारित अवधि में उनके पास कुल आय से 43 लाख रुपये से अधिक की अतिरिक्त संपत्ति पाई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिप्टी कमिश्नर की दूसरी जमानत अर्जी भी खारिज, घूस मांगने में हुई थी गिरफ्तारी
ये भी पढ़ें:70 लाख की रिश्वत में डिप्टी कमिश्नर समेत 2 अफसरों की मुश्किलें बढ़ेंगी

छापेमारी के दौरान डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक नकदी, ज्वैलरी व दस्तावेज बरामद किए थे

सीबीआई ने इससे पहले व्यापारियों से घूसखोरी के मामले में आरोपी डिप्टी कमिश्नर सहित सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। सीबीआई को करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी के मामले में कारोबारी को राहत देने के बदले 70 लाख रुपये की डील होने की जानकारी मिली थी। सीबीआई ने 30 लाख रुपये घूस लेते सीजीएसटी विभाग झांसी में तैनात सुपरवाइजर अनिल कुमार तिवारी व अजय शर्मा समेत अन्य को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि यह रकम डिप्टी कमिश्नर के इशारे पर वसूली जा रही थी। सीबीआई ने मामले में जय अंबे प्लाईवुड के संचालक लोकेश तोलानी तथा जय दुर्गा हार्डवेयर के संचालक राजू मंगतानी व तेजपाल मंगतानी के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया था। सीबीआई ने आरोपितों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक नकदी, ज्वैलरी व दस्तावेज बरामद किए थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।