Severe Heatwave in Jaunpur Maximum Temperature Reaches 43 5 C लू की तरह गर्म पछुआ हवा झेलने को लोग रहे विवश, Jaunpur Hindi News - Hindustan
More

लू की तरह गर्म पछुआ हवा झेलने को लोग रहे विवश

Jaunpur News - जौनपुर में अप्रैल माह में गर्मी बढ़ती जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कड़ी धूप के कारण लोग परेशान हैं। किसानों को गेहूं की कटाई और सिंचाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 25 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव संभव है।

Mon, 20 April 2026 12:24 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share
लू की तरह गर्म पछुआ हवा झेलने को लोग रहे विवश

जौनपुर, संवाददाता। अप्रैल माह में दिनोदिन तपन बढ़ती जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। कड़ी धूप के चलते लोग झुलस से गए। दिनभर लू की तरह झूमकर पछुआं हवा चलती रही। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आधा अप्रैल बीतते गर्मी चरम पर पहुंच गई है। खेतों में गेहूं की कटाई और थ्रेसर पर मड़ाई करने में किसानों के छक्के छूट गए। तीक्ष्ण धूप से सभी बेहाल रहे। ग्रामीण इलाकों में साढ़े बारह बजे स्कूल छूटने पर घर जाते छोटे बच्चों को लू के थपेड़े झेलने पड़ रहे हैं। एक गमछा में दो तीन बच्चे अपने को धूप से बचाते जाते देखे गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज धूप ने अप्रैल में कराया जून का एहसास

शहर के तिराहे, चौराहों पर गन्ने का रस, कूल वाटर, कोल्ड ड्रिंक का वाहन, खीरा, नारियल के पानी की अस्थाई दुकानें लगी हैं। जहां राहगीर अपनी प्यास बुझा कर तृप्त होते रहे। हालांकि अभी सरकारी स्तर पर कहीं भी प्याऊ की व्यवस्था नहीं है।11 बजे के बाद ग्राहक तथा आम आदमी सड़कों से हटने लगे। 12 बजे के बाद सड़के सूनी होने लगी। राहगीरों का आवागमन कम हो गया। इक्का दुक्का लोग सिर व मुंह को गमछा-तौलिया से बांधे आते जाते दिखाई दिए। तीक्ष्ण धूप व गर्मी के चलते किसानों को चारा और सब्जी की फसल की सिंचाई बराबर करनी पड़ रही है। मौसम के जानकारों का कहना है कि 25 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव संभव है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैमूर में 42 डिग्री पहुंचा तापमान ,हीटवेव का अलर्ट जारी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 42 डिग्री पार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।