महिलाओं की आवाज अब संसद और विधानसभा में भी गूंजेगी: ऊषा विद्यार्थी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में दी गयी जानकारी , अब हमारी माताएं और बहनें सिर्फ वोट बैंक नहीं, बल्कि नीति निर्माता बनेंगी। अब नेतृत्व की बारी है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में दी गयी जानकारी जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता स्थानीय परिसदन में पूर्व विधायक पालीगंज सह प्रदेश प्रवक्ता ऊषा विद्यार्थी ने सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में प्रेस वार्ता कर इस अधिनियम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम सिर्फ एक कानून नहीं, करोड़ों महिलाओं के सपनों को उड़ान देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक ऐतिहासिक पहल है। अब हमारी माताएं और बहनें सिर्फ वोट बैंक नहीं, बल्कि नीति निर्माता बनेंगी। अब नेतृत्व की बारी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं की आवाज अब संसद और विधानसभा में भी गूंजेगी।
यह अधिनियम महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान देता है। यह कानून केवल आरक्षण नहीं, बल्कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदार बनाकर सशक्त बनाता है। यह पहल महिलाओं के साहस और आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान करने और राष्ट्र के विकास में उनकी निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने का प्रयास है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार , जिला महामंत्री अमरेन्द्र कुमार, अनिल ठाकुर, जिला मंत्री मनोज पासवान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुनम कुमारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी, मुन्ना कुशवाहा एवं जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। फोटो- 13 अप्रैल जेहाना- 17 कैप्शन- शहर स्थित सर्किट हाउस में सोमवार को मीडिया से रूबरू होती भाजपा नेत्री ऊषा विद्यार्थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन