देश के हर क्षेत्र में माताओं और बहनों का अमूल्य योगदान
Chitrakoot News - कलेक्ट्रेट में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन योजन हुआ। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का यहां पर मौजूद महिलाओं को प्रसारण दिखाया गया। जिला पंच

चित्रकूट, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का यहां पर मौजूद महिलाओं को प्रसारण दिखाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि भाजपा सरकार ने माताओं, बहनों व बेटियों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई है। जिनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। भारत के हर क्षेत्र में माताओं एवं बहनों का अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बिना आधी आबादी के पूर्ण नहीं हो सकता। सरकार की ओर से आवास आवंटन, राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन आदि लाभपरक योजनाएं महिला मुखिया के नाम ही की जा रही हैं।
सीडीपीओ बीएल गुप्ता व महेन्द्र पटेल ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से आगामी 23 अप्रैल तक चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा की जानकारी दी। बताया कि जीवन के प्रथम छह वर्ष में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करने को ध्यान में रखते हुए महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार के लिए पिछले छह वर्ष से कार्यक्रम संचालित है। डीपीओ पीडी विश्वकर्मा ने अवगत कराया कि 15 अप्रैल बुधवार को सही पोषण और प्रारंभिक देखभाल-बच्चों के विकास का सशक्त आधार थीम पर आधारित पोषण पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सीडीओ डीपी पाल, एडीएम न्यायिक अरूण कुमार, सीएमओ डा भूपेश द्विवेदी, डीडीओ सत्यराम यादव, डीसी मनरेगा डीएन पांडेय, जिला दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव आदि लोग मौजूद रहे।चंद वर्षों में नारी के नेतृत्व में बनी राष्ट्र की विकास नीतिभाजपा की ओर से नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। जिला उपाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि केवल नारी उत्थान नहीं है। नारी के नेतृत्व में विकास की दृष्टि बीते चंद वर्षों में राष्ट्र की नीति बनी है। इसी नीति को अब वैश्विक एजेंडा बनाने के साथ ही भारत नए संसद भवन में प्रवेश भारत की नारी शक्ति के लिए विशेष अवसर बना। भाजपा सरकार में महिलाएं सशक्त हुई है। हर क्षेत्र में महिलाओं की अग्रणी भूमिका है। कहा कि मातृशक्ति बेटियां न केवल नीतियों में सहभागिता कर सकती हैं, बल्कि नीति निर्धारण में अपने पद को भी सुरक्षित कर पाने में सक्षम है। संयोजक जिला महामंत्री अंजू वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत कई कार्यक्रम होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन