Iranian leader Khamenei Death Shia community Kanpur to observe three days of mourning ईरानी नेता खामेनेई की मौत से यूपी में मातम, कानपुर में तीन दिन शोक मनाएगा शिया समुदाय, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ईरानी नेता खामेनेई की मौत से यूपी में मातम, कानपुर में तीन दिन शोक मनाएगा शिया समुदाय

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की अमेरिकी-इजरायली हमले में मौत के बाद यूपी के मुस्लिम समाज में विशेषकर शिया समुदाय में गम ओ गुस्से की लहर दौड़ गई। कानपुर में शिया हजरात ने ईरानी नेता को शहीद करार देते हुए तीन दिन के शोक का ऐलान किया है।

Mon, 2 March 2026 12:14 PMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, कानपुर
share
ईरानी नेता खामेनेई की मौत से यूपी में मातम, कानपुर में तीन दिन शोक मनाएगा शिया समुदाय

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की अमेरिकी-इजरायली हमले में मौत के बाद यूपी समेत कई जिलों के मुस्लिम समाज में विशेषकर शिया समुदाय में गम ओ गुस्से की लहर दौड़ गई। कानपुर में शिया हजरात ने मजलिसें कर ईरानी नेता को शहीद करार देते हुए तीन दिन के शोक का ऐलान किया। वहीं, सुन्नी उलमा ने घटना पर अमेरिका-इजरायल के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई।

सुप्रीम लीडर के मारे जाने की खबर सामने आने के बाद कानपुर के ग्वालटोली, पटकापुर जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में लोग खुले में एकत्रित होने लगे और सभी इस खबर की सच्चाई जानने में जुट गए। जब खबर कन्फर्म हुई तो चेहरों परअफसोस और नाराजगी दिखाई दी। कुछ समय के बाद क्षेत्र के ज्यादातर लोग काले कपड़ों में दिखाई दिए। खास बात यह भी है कि तमाम मजलिसें बेहद खामोशी से की गईं। इफ्तार के वक्त भी सादगी दिखाई दी। मिठाई आदि से परहेज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खामेनेई की मौत से भड़के मौलाना, बोले- ट्रंप ने दुनिया को युद्ध में झोंका

जूही स्थित शिया जामा मस्जिद में मजलिस हुई जहां उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया। शिया उलमा बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना नसीम अब्बास ने कहा की अली खामेनेई ने अपनी पूरी जिंदगी मजलूमों की हिमायत और जालिम ताकतों से लोहा लेने में गुज़ार दी। बोर्ड के महासचिव मौलाना अलमदार हुसैन ने कहा कि अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की शहादत पर तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। मौलाना ने कहा कि खामेनेई ने हमेशा हिंदुस्तान का साथ दिया। जमीअत उलमा ए हिंद के प्रदेश प्रदेश महासचिव मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासिमी ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत को हत्या करार देते हुए इसकी निंदा की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खामेनेई का बाराबंकी से कनेक्शन, छोटे से गांव से जुड़ा है सुप्रीम लीडर का इतिहास

सऊदी गए फ्लाइट्स कैंसल होने से फंसे

ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमले के बाद ईरान के हमलों से सबसे ज्यादा असर उमरा (विशेष धार्मिक यात्रा) पर गए जायरीन पर पड़ा है। फिलहाल फ्लाइट्स रोक दी गई हैं। सऊदी में उमरा कर रहे लोगों ने हज खुद्दाम हाजी सरदार अहमद को बताया है कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और यहां किसी तरह की कोई अफरातफरी नहीं है। फ्लाइट्स बंद हो गई, जिसके मैसेज एयरलाइंस की तरफ से आए हैं। फिलहाल यहां किसी तरह की परेशानी नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान का आगरा से खास कनेक्शन,नूर उल्लाह शुस्तरी की मजार पर उमड़ता है मरकज
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।