ips ajay pal sharma TMC mahua moitra viral video controversy akhilesh yadav reaction West Bengal Elections बंगाल में IPS अजय पाल शर्मा पर TMC का हमला तेज, महुआ मोइत्रा ने बार डांसर संग वीडियो दिखाया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बंगाल में IPS अजय पाल शर्मा पर TMC का हमला तेज, महुआ मोइत्रा ने बार डांसर संग वीडियो दिखाया

पश्चिम बंगाल चुनाव में पुलिस ऑब्जर्वर बनाकर भेजे गए यूपी के आईपीएस अजय पाल शर्मा के खिलाफ टीएमसी का हमला तेज हो गया है। सांसद महुआ मोइत्रा ने अजय पाल शर्मा का एक पुराना वीडियो साझा किया है जिसमें वे बार डांसरों के साथ नजर आ रहे हैं।

Tue, 28 April 2026 02:02 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
बंगाल में IPS अजय पाल शर्मा पर TMC का हमला तेज, महुआ मोइत्रा ने बार डांसर संग वीडियो दिखाया

पश्चिम बंगाल चुनाव में आब्जर्वर बनाकर यूपी से भेजे गए आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा पर ममता बनर्जी की पार्टी तृण मूल कांग्रेस (टीएमसी) के हमले तेज हो गए हैं। टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने अब बार डांसरों का वीडियो शेयर कर अजय पाल शर्मा को टैग किया है और लिखा कि इस तरह इंज्वाय करते देखकर अच्छा लग रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस बात की पुष्टि नहीं करता कि वीडियो में बार बालाओं के साथ डांस कर रहा शख्स आईपीएस अजय पाल शर्मा ही हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बिना अजय पाल का नाम लिखे वीडियो को लेकर यूपी की योगी सरकार पर हमला किया है।

यूपी में सिंघम और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर आईपीएस अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने साउथ 24 परगना में भेजा है। यहां उनका चेकिंग के दौरान का कई वीडियो वायरल हो रहा है। दो वीडियो में अजय पाल शर्मा फाल्टा सीट से टीएमसी कैंडीडेट जहांगीर खान और उनके परिवार को चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं वीडियो को लेकर टीएमसी अजय पाल पर हमलावर हुई है। अजय पाल शर्मा से जुड़े कई विवादों को टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करने के साथ ही वीडियो जारी कर चुनाव आयोग से भी शिकायत की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है आईपीएस अजय पाल शर्मा, अखिलेश यादव ने बंगाल का वीडियो जारी कर धमकाया

इस बीच मंगलवार को टीएमसी सांसद और पार्टी की फायर ब्रांड नेता कही जाने वाली महुआ मोइत्रा ने दो ऐसे वीडियो पोस्ट किए जिसने खलबली मचा दी है। इन वीडियो में अजय पाल शर्मा बार डांसरों के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। अजय पाल को फेयर एंड लवली बबुआ के नाम से पुकारते हुए महुआ ने वीडियो के साथ लिखा कि आपको 'फेंटा-कॉप' अंदाज में मजे करते देखकर अच्छा लगा। ठंडा-ठंडा कूल-कुल रहिए। बंगाल हमेशा तृणमूल का है। लाइव हिन्दुस्तान महुआ के दावे की पुष्टि नहीं करता है कि वीडियो में अजय पाल शर्मा हैं या नहीं या यह वीडियो एआई से बनाया गया है। एक यूजर के पूछने पर महुआ ने कहा है कि अगर यह एआई वीडियो होता तो वो इसे पोस्ट नहीं करतीं।

इससे पहले सोमवार की रात भी महुआ ने अजय पाल का चेकिंग के दौरान का वीडियो पोस्ट कर धमकाया था। कहा कि हम तो वह लोग हैं जो कायदे से आपके छोटा फैंटा और बड़ा फैंटा का भी इलाज कर लेते हैं। हीरोगिरी थोड़ा संभलकर कीजिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी का आगमन; वाराणसी से पड़ोसी जिलों की बसों का भी बदला रूट, जानें डायवर्जन
ये भी पढ़ें:लखनऊ में बनेगा एक और फ्लाईओवर, आगरा एक्सप्रेसवे मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत

अखिलेश भी हुए हमलावर

महुआ मोइत्रा के अजय पाल का वीडियो सामने आने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी हमलावर हो गए। अखिलेश ने बिना अजय पाल का नाम लिखे यूपी की योगी सरकार पर हमला किया। अखिलेश ने कहा कि बंगाल चुनाव के दौरान ऑब्ज़र्वर बने, उप्र के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का जो अभद्र वीडियो सरेआम चल रहा है, उससे उत्तर प्रदेश सरकार के शासन-प्रशासन की छवि बेहद क्षतिग्रस्त हुई है साथ ही भाजपा सरकार के तथाकथित ‘महिला सम्मान’ व ‘नारी वंदन’ के दावों की पोल भी महिलाओं के सामने पूरी तरह खुल गई है।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा शासन-प्रशासन में ऐसे व्यक्ति व अधिकारी अपवाद नहीं है। नारी को लगता है कि जिनके हाथ में महिला सुरक्षा की बागडोर है अगर वो ‘ऐसे’ हैं, तो हमारी सुरक्षा कैसे होगी। आज भाजपा से जुड़ी हर नारी शर्मिंदा है क्योंकि बहन-बेटियां तो उनके घरों में भी हैं।

अखिलेश ने पूछा कि देखते हैं इनका निलंबन-बर्ख़ास्तगी कितनी जल्दी होती है। इसका सीधा संबंध मुख्यमंत्री जी की छवि से जुड़ा है। इस अधिकारी के ख़िलाफ़ जैसी कार्रवाई होगी वो तय करेगी कि मुख्यमंत्री जी का इस मामले में ख़ुद का रुख़ कैसा है। वैसे इतना सब कुछ उजागर होने के बाद तो मुख्यमंत्री जी भी मन मारकर ही सही, अनुशासनात्मक-दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य हो जाएंगे और अपने इस ‘विशेष कृपा प्राप्त’ को बचाने के लिए ये नहीं कहेंगे कि ये वीडियो ‘एआई’ जेनरेटेड है। अखिलेश ने कहा कि ज़ीरो टॉलरेंस सिर्फ़ अपराधियों के ख़िलाफ़ नहीं ऐसे अधिकारियों के ख़िलाफ़ भी होना चाहिए।

एक दिन पहले अजय पाल शर्मा का चेकिंग वाला वीडियो जारी कर अखिलेश ने भी धमकी वाले अंदाज में अपनी सरकार बनने पर खोद कर भी खोज निकालने और कानूनी शिकंजा कसने की बात कही थी।

क्यों निशाने पर अजय पाल शर्मा

अजय पाल शर्मा साउथ 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर का एक वीडियो दो दिनों से वायरल हो रहा है। यह इलाका ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है। अजय पाल शर्मा उनके इलाके में टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान के खिलाफ शिकायत मिलने पर पहुंचे थे। वीडियो में वह जहांगीर के समर्थकों और परिजनों से कह रहे हैं कि अभी न समझे तो बाद में पछताना पड़ेगा। आसपास के जितने भी लोग हैं, अच्छी तरह से समझ लें कि अगर किसी ने बदमाशी की, उनका कायदे से इलाज किया जाएगा। अगर कहीं से कोई खबर आ गई कि किसी ने कोई खुराफात करने की या किसी को परेशान करने की कोशिश की तो फिर उसकी खबर अच्छे से लेंगे हम। ये जहांगीर के घरवाले भी खड़े हैं, उसको बता देना कायदे से। ये बार बार जो खबरें आ रही हैं कि उसके लोग धमका रहे हैं तो फिर अच्छे से खबर लेंगे फिर बाद में रोना पछताना मत।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।