varanasi pm modi visit traffic advisory route diversion bus schedule updates पीएम मोदी का आगमन; वाराणसी से पड़ोसी जिलों की बसों का भी बदला रूट, आज और कल डायवर्जन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी का आगमन; वाराणसी से पड़ोसी जिलों की बसों का भी बदला रूट, आज और कल डायवर्जन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के चलते 28 और 29 अप्रैल को शहर में भारी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। पड़ोसी जिलों प्रयागराज, जौनपुर और आजमगढ़ की बसों को रिंग रोड पर ही रोका जाएगा। 

Tue, 28 April 2026 07:58 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
पीएम मोदी का आगमन; वाराणसी से पड़ोसी जिलों की बसों का भी बदला रूट, आज और कल डायवर्जन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की शाम पहुंच रहे हैं। उनके आगमन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने 28 और 29 अप्रैल की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। एडीसीपी अंशुमान मिश्र ने बताया कि लोगों की सुविधा और सुगम आवागमन के उद्देश्य से 28 अप्रैल को दोपहर 12 से रात 11 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। अगले दिन 29 अप्रैल को सुबह छह से 10 बजे तक यह व्यवस्था रहेगी। पड़ोसी जिलों के लिए चलने वाली बसों का भी रूट बदला गया है।

प्रयागराज, सोनभद्र और मिर्जापुर की ओर से आने वाली बसें मोहनसराय अंडरपास होते हुए मुढ़ैला तिराहे तक जाएंगी। उन्हें मुढ़ैला तिराहे से वापस कर दिया जाएगा। जौनपुर की तरफ से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक ही संचालित होंगी। गाजीपुर और आजमगढ़ की बसें आजमगढ़ रिंग रोड अंडरपास से वापस होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या-काशी से अमृत भारत ट्रेनें, किसानों को बोनस, मोदी आज देंगे अरबों की सौगात

बसों और भारी वाहनों पर प्रतिबंध

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से दो घंटे पहले बाबतपुर चौकी तिराहे से सभी भारी वाहनों, रोडवेज और प्राइवेट बसों का शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्हें बड़ागांव की ओर मोड़ दिया जाएगा। बाबतपुर से हरहुआ के बीच बसों और भारी वाहनों को हरहुआ रिंग रोड से परमपुर अंडरपास होते हुए लोहता डायवर्ट कर जाएगा। हरहुआ ओवरब्रिज पर उनका प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। अमरा अखरी अंडरपास से वाहनों को भिखारीपुर नहीं जाने दिया जाएगा।

इन प्रमुख चौराहों पर बदलेंगे वाहनों के रास्ते

मुढ़ैला, चांदपुर, बौलिया, मंडुवाडीह, लहरतारा, महमूरगंज, रथयात्रा, भिखारीपुर, नरिया, चितईपुर, काली माता मंदिर, लकड़ी मंडी, मरीमाई, मलदहिया, पिशाचमोचन, चेतगंज, विशेश्वरगंज, मच्छोदरी, भदऊ चुंगी, गोदौलिया और सोनारपुरा पर वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में बनेगा एक और फ्लाईओवर, आगरा एक्सप्रेसवे मार्ग पर जाम से मिलेगी राहत

बीएलडब्ल्यू में रहेगा सख्त सुरक्षा प्रबंध

बीएलडब्ल्यू परिसर के अंदर सिनेमा हाल तिराहा, सेंट्रल मार्केट, सूर्य सरोवर, डी-05 रेलवे क्रासिंग, गोमती मार्केट और इंटर कालेज चौराहा समेत कई स्थानों पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। कार्यक्रम स्थल की ओर वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

चार पहिया और मालवाहक वाहनों के रास्तों में परिवर्तन

बाबतपुर तिराहे से वीवीआईपी आगमन से दो घंटे पहले भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बंद हो जाएगा। उन्हें बड़ागांव की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। भलेखा हनुमान मंदिर से वीआईपी आगमन और प्रस्थान के समय सभी वाहनों गिलट बाजार की ओर जाने नहीं दिया जाएगा। चांदपुर चौराहे से केवल कार्यक्रम से संबंधित बसों को ही अनुमति होगी। भेलखा हनुमान मंदिर, मुड़ैला, बलिया, नहरतारा, महमूरगंज, भिखारीपुर, नरिया, चितईपुर, सेंट्रल जेल, भोजूबीर और काली माता मंदिर जैसे प्रमुख चौराहों पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात पूरी तरह डायवर्ट रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी के मंच पर महिलाओं को जगह, वाराणसी में स्टेज पर योगी संग सिर्फ एक पुरुष नेता

निषेधाज्ञा लागू, ड्रोन, पतंग और गुब्बारे उड़ाने पर पाबंदी

वाराणसी। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सोमवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। निषेधाज्ञा 18 मई तक प्रभावी रहेगा। उक्त अवधि में सार्वजनिक व्यवस्था एवं सुरक्षा को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। इसी तहत 29 अप्रैल तक बिना अनुमति के ड्रोन, पतंग,गुब्बारे, रिमोट संचालित माइक्रो लाइट्स, एयरक्राफ्ट, पैराग्लाइडर के संचालन और उड़ान प्रतिबंधित रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।